Connect with us

झाबुआ

झाबुआ में मास्क के नाम पर अवैध लूट

Published

on

झाबुआ —कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जिला कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने अपने जिलेवासियों से सजग और सतर्क रहने के साथ घरों में रहने की अपील की | सभी सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं से सहयोग हेतु अपील की | इसी कड़ी में जिला केमिस्ट एसोसिएशन के कुछ सदस्य ने प्रशासन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और फोटो सेशन हेतु कुछ मास्क कलेक्टर कार्यालय में फ्री में भी बांटे और यह बताने का प्रयास किया कि हम समाजसेवी हैं |

लेकिन जब धरातल पर स्थिति पर गौर किया कई जनों ने बताया कि नगर के इंडिया मेडिकल सटाेर पर यह मास्क किसी को ₹20 में तो किसी को ₹30 में तो किसी को ₹40 में यह व्यवसायी खुलेआम बेच रहे हैं जब अधिक दाम लेने की बात आती है तो यह व्यापारी मास्क देने से इंकार कर देते हैं या फिर शॉर्टेज का बहाना बताकर अधिक दाम लेे रहा है एक प्रतिष्ठित मेडिकल व्यवसाई काे इस तरह के मास्क जो अमूमन 10:00 से रुपए में बेचे जाना चाहिए उसके ₹30 वसूल रहे हैं ऐसा एक बिल हमारे पास उपलब्ध हुआ है ओर बिल पर दिनांक तक अंकित नही है और जो मास्क उन्होंने दिया है उसका भी फोटो संलग्न है बिल में 5 मास्क के ₹150 लिए गए , याने कि एक मास्क ₹30 का |

जबकि एक टीवी चैनल पर दो और तीन परत वाले मास्को को ₹10 से अधिक कीमत पर नहीं बेचा जा सकता भी बताया |अब आप बताइए कि क्या कुछ मास्क नि:शुल्क बेचकर फोटो सेशन तक ही सीमित रहना चाहिए या वास्तव में मानव सेवा के लिए इसे मूल कीमत में बेचा जाना चाहिए | मानव सेवा का एक उदाहरण- झाबुआ के एक व्यापारी आरके टेलर ने मानवता की मिसाल देते हुए मास्क बनाए और करीब एक ही दिन में करीब 2000 मास्क नि:शुल्क वितरित कर दिए | वही यह मेडिकल व्यापारी एक तरफ तो समाजसेवी होने का ढोंग करते हुए नि:शुल्क मास्क बाटकर फोटो सेशन कर रहा है वहीं दूसरी ओर समाज सेवा की आड़ में मास्क की मूल कीमत से 2 से 3 गुना अधिक राशि वसूली जा रही है | शासन प्रशासन को इस और ध्यान देकर मास्क के नाम पर जो शहर में लूट की जा रही है उसे रोकना चाहिए और मूल कीमत में इसे बेचने हेतु व्यवसाय को प्रेरित करना चाहिए या फिर इस विकराल स्थिति में कानूनी कार्रवाई भी करना चाहिए |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ18 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!