Connect with us

झाबुआ

झाबुआ के जिला अस्पताल में अब स्क्रिनिग की सुविधा उपलब्ध , चार थर्मल स्कैनर हुए प्राप्त .

Published

on

झाबुआ – कोरोना वायरस के चलते जहां पूरे देश व दुनिया में हड़कंप है और सभी किसी न किसी तरह से इस ख़तरनाक वायरस से लड़कर इसे खत्म करने के प्रयासों में जुटे है । देश ,प्रदेश में भी इसके खिलाफ जंग जारी है और हर तरह की सावधानी से इस दिशा में काम किया जा रहा है । वहीं खतरनाक कोरोना वायरस को लेकर झाबुआ जिले में भी सतर्कता बरती जा रही है , यहां जिले को 23 से 25 मार्च तक लॉक डाऊन किया गया है । साथ ही विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस व प्रशासन के साथ ही जिले के डॉक्टर व पूरी स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है । इस बीच अब जिला अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग की सुविधा भी उपलब्ध हो गई है इस हेतु जिला प्रशासन द्वारा अस्पताल को चार थर्मल स्कैनर उपलब्ध कराये गए है जिससे अब स्वस्थ व बीमार व्यक्ति की जांच करने में आसानी होगी | डॉक्टर एम. किराड ने बताया कि इस थर्मल स्कैनर से तापमान के आधार पर रोग ग्रस्त व्यक्ति की पहचान की जा सकती है। थर्मल स्कैनर स्वस्थ व्यक्ति और संक्रमित व्यक्तियों में अंतर स्पष्ट करता है । नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र बघेल ने बताया कि हमें प्राप्त हुए चार थर्मल स्कैनर चार अलग अलग स्थानों पर रहेंगे जिनमें से एक जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर रहेगा वहीं एक आईसोलेशन सेंटर व एक कोरोनटाइन सेंटर तथा एक भ्रमण टीम के पास रहेगा जिससे मरीजों की पहचान करने में आसानी होगी । इस उपलब्ध सुविधाओं के साथ ईश्वर का शुक्र है और राहत वाली खबर यह भी है कि जिले में अब तक कोई कोरोना ग्रस्त नहीं है । संदिग्ध मरीज इस बीमारी से ग्रस्त नहीं है , भेजी गई दो रिपोर्ट में से एक संदिग्ध की रिपोर्ट नेगेटिव आई है वहीं दूसरी रिपोर्ट का अभी इंतजार बाकी है साथ ही अन्य दो मलेरिया बुखार वाले मरीज है । यह राहत यूं ही बनी रहे इसलिए सभी लॉक डाऊन के नियमों का पालन करे उसका उलंघन न करे । अपनों के लिए अपने घर पर ही रहे ,अति आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले, हमारा अनुशासन ही हमे इस जंग में जिताएगा ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ10 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!