Connect with us

RATLAM

मावठा: बादल गरजे-चमके जमके बरसे~~रतलाम-उज्जैन में झमाझम बारिश, कई जगहों पर ओला वृष्टि की भी संभावना

Published

on

मावठा: बादल गरजे-चमके जमके बरसे

रतलाम। रविवार सुबह से बदला मौसम मिजाज दोपहर में घर-घोर घटा के रूप में छाए बादल गरज-चमक के साथ जमकर बरसे। शाम तक एक इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई, तो दिन का तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। पहले मावठे की बारिश ने शहर लेकर ग्रामीण अंचल को भी तरबतर कर दिया। देर रात तक रूक-रूककर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहा।

रविवार दोपहर दिन छाये अंधेरे के दौरान चालकों को वाहनों की लाइटें चालू कर सफर करना पड़ा। तापमान में गिरावट आते ही वातावरण में ठंडक घुल गई, तो जगह-जगह अलाव जल उठे। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर में चक्रवातीय घेरा बन है। यह घेरा ट्रफ लाइन के रूप में सक्रिय है। अरब सागर से भी पर्याप्त नमी के कारण बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण प्रदेश में मौसम बिगड़ा है।
दिन का पारा 23.6 डिग्री सेल्सियस पर आया

मौसम प्रेक्षक महेशकुमार शर्मा ने बताया कि रात केे तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाकर 16.2 डिग्री पर आ गया, जबकि दिन का तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वैसे इस बारिश से गेहूं फसल को फायदा तो बागवानी में नुकसानी की संभावना व्यक्त की जा रही है। कुछ दिन तक ऐसे ही आसमान पर बादल छाये रहेंगे तो सर्दी चमकेंगी।
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
26 नवंबर २३.६ १६.२
२5 नवंबर २९.० १४.६
24 नवंबर २९.२ १४.८
23 नवंबर २९.० १५.०
22 नवंबर २९.२ १६.०
21 नवंबर २९.५ १७.२
20 नवंबर ३०.२ १५.२
रतलाम-उज्जैन में झमाझम बारिश, कई जगहों पर ओला वृष्टि की भी संभावना
मध्यप्रदेश में बदला का मौसम का मिजाज, आसमान में छाए घने बादल, कई जगह बारिश..

मध्यप्रदेश में रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया। रतलाम में सुबह से ही बादल छाए रहे जो कि दोपहर बाद करीब 3 बजे जमकर बरसे और पूरे शहर को तरबतर कर दिया। सुबह से बादल छाए रहने के कारण मौसम में ठंडक खुली हुई थी और दोपहर बाद हुई बारिश ने ठंड में और इजाफा कर दिया। तो वहीं उज्जैन में शाम होते होते बादल जमकर बरसे। बता दें कि मध्यप्रदेश मौसम विभाग ने पहले ही मध्यप्रदेश में 26-27 नवंबर को बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जाहिर की है।

मौसम विभाग ने जताई बारिश-ओले की संभावना

बता दें कि मध्यप्रदेश मौसम विभाग ने शनिवार को ही मध्यप्रदेश के कई हिस्सों बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई थी। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की थी कि रविवार से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आ सकता है। कुछ जिलों में ओले गिर सकते हैं, तो कुछ स्थानों पर बारिश होने की भी संभावना है।

इस कारण बदल रहा मौसम
● जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। अरब सागर में चक्रवातीय घेरा बन गया है। यह घेरा ट्रफ लाइन के रूप में सक्रिय है। अरब सागर से भी पर्याप्त नमी आ रही है।
● बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो दक्षिण भारत की ओर जा रहा है। इस कारण पूर्व हवा भी चल रही है। पश्चिम व पूर्वी हवा दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के हिस्सों में आपस में टकराएंगी। इससे प्रदेश का मौसम बिगड़ेगा।

(पत्रिका से साभार)

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
pitol36 mins ago

पिटोल चेक पोस्ट पर एसएसटी व एफएसटी,  पुलिस  की संयुक्त टीम के द्वारा चांदी के आभूषण जप्त किया गया

झाबुआ4 hours ago

लक्ष्य तोमर (झाबुआ) ने जेईई मेन परीक्षा क्लीयर की…….

indore4 hours ago

कम वोट प्रतिशत, लोकतंत्र के लिए घातक

RATLAM19 hours ago

एजेंसियां निर्वाचन व्यय पर निगरानी के लिए सजगता से कार्य करें कलेक्टर श्री बाथम ने बैठक में दिए निर्देश***** उपायुक्त सहकारिता श्री सुनील कुमार सिंह को समन्वय अधिकारी का दायित्व सौपा गया

RATLAM19 hours ago

खुले बोरवेल की शिकायत करें बोरवेल की शिकायत हेतु सीएम हेल्पलाइन एप में नया मॉड्यूल शामिल****लोकसभा निर्वाचन 2024 मतदान दलों को द्वितीय प्रशिक्षण आगामी 4 मई से 7 मई तक प्रदान किया जाएगा****जिले में 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन 1 मई से पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोढ़ा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिविरों के आयोजन की रूपरेखा तय की गई*****मतदाता जागरूकता के लिए आयोजनों का सिलसिला जारी उत्कृष्ट विद्यालय से साइकिल रैली आयोजित हुई

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!