Connect with us

झाबुआ

लाकडाउन मे निर्माण कार्य छूट के अंतर्गत सीमेंट को लेकर संशय……. व्यापारी काे सीमेंट लोडिंग- अनलोडिंग ,क्रय -विक्रय को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं…….

Published

on

झाबुआ- कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले मे लाकडाउन जारी है और दूसरे चरण में कुछ आवश्यक कार्यों को आंशिक छूट दी गई है इसमें शासकीय निर्माण कार्य भी शामिल है इसी के तहत झाबुआ जिले में शासकीय निर्माण कार्य को संपादित करने की छूट दी गई है जिसके तहत झाबुआ जिला कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने अपने आदेश में बताया कि नगरीय सीमा से बाहर क्षेत्र में संचालित सभी उद्योग /ओएनजीसी के अन्वेषण कार्य /ईट भट्टा /सड़क निर्माण सिंचाई प्रोजेक्ट /इमारत निर्माण /शासकीय निर्माण संबंधी कार्य की अनुमति सक्षम प्राधिकारी से प्राप्त करना होगी | इस आदेश के तहत सिर्फ शासकीय निर्माण कार्य प्रारंभ की जा सके निजी निर्माण कार्य पर प्रतिबंध रहेगा | किसी भी निर्माण कार्य में रेत ,सीमेंट की आवश्यकता प्राथमिकता पर होती है चूकि रेत झाबुआ जिले में पड़ोसी जिला अलीराजपुर जिले से आती है वही सीमेंट मध्यप्रदेश के अन्य जिलों से व अन्य प्रदेशाे से जहां पर सीमेंट प्लांट स्थापित है वहां से ट्रकों ,ट्रालो आदि के माध्यम से जिले में प्रवेश करती है शासकीय निर्माण कार्य में सीमेंट काम छूट दी गई है इसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना भी इस छूट के दायरे में आता है और इन आवास योजनाओं में रेत सीमेंट. की भी आवश्यकता होती है लेकिन सीमेंट को लेकर जिले में संशय बरकरार है जबकि सीमेंट ट्रकों के माध्यम से जिले में प्रवेश करती हैं तो इसके लोडिंग ,अनलोडिंग तथा क्रय -विक्रय को लेकर व्यापारी में अभी संशय बरकरार है क्योंकि सीमेंट आने पर लोडिंग में करीब दो से 3 घंटे लगते हैं और इस दौरान दुकान को खुला रखना होता है |चूकि जिले में लाक डाउन है तो फिर यह कैसे संभव है वहीं ग्रामीण क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही निर्माण कार्य में छूट को लेकर उत्साहित हैं और सीमेंट लेने के लिए हितग्राही जिले के व्यापारियों से फोन पर सतत संपर्क में है लेकिन व्यापारी पूर्ण रूप से इसके क्रय- विक्रय, लोडिंग अनलोडिंग को लेकर संशय मे है यदि कोई प्रधानमंत्री आवास योजना का हितग्राही सीमेंट खरीदना चाहता है तो उसे अपने पंचायत के सचिव से लिखित आदेश लाना होगा कि यह आवास योजना के अंतर्गत आता है और इसे सीमेंट की आवश्यकता है तत्पश्चात व्यापारी इसे सीमेंट दे सकता है शासन प्रशासन को चाहिए कि इस ओर ध्यान देकर सीमेंट के लोडिंग अनलोडिंग, क्रय-विक्रय को लेकर स्पष्टीकरण दिया जाए ताकि व्यापारी क्रय विक्रय में ध्यान रख सकें या फिर पूर्ण रूप से लाकडाउन का पालन करते हुए अपना व्यापार बंद रखे |

निजी निर्माण कार्य पर पाबंदी…….

जिला कलेक्टर प्रबल सिपाह द्वारा दिया गया आदेश से यह स्पष्ट हो गया है कि जिले में कहीं पर भी निजी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया जा सकता है यह छूट सिर्फ शासकीय निर्माण कार्य के के लिए ही है कलेक्टर ने अपने आदेश के तहत यह भी बताया की यदि कोई निजी निर्माण कार्य प्रारंभ करता है और उसकी शिकायत होती है और शिकायत भी सही पाई जाती है तो संबंधित मकान मालिक के ऊपर लाकडाउन उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जाएगी जिसकी समस्त जवाबदारी मकान मालिक की होगी |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ18 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!