Connect with us

झाबुआ

झाबुआ में कोटा से अपने बच्चे को लेकर आई महिला का घर किया क्वारेंटिन……..

Published

on

झाबुआ- आज शाम को करीब 4:30 बजे शहर के न्यू टीचर्स कॉलोनी में रहने वाली महिला जैनब गैसवाला अपने बच्चे को कोटा से लेकर आई | सुरक्षा की दृष्टि से वार्ड वासियों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी ,तब स्वास्थ विभाग की टीम ने आकर महिला को समझाइश दी और घर को कवारेंटिन किया |

प्राप्त जानकारी अनुसार शहर के न्यू टीचर्स कॉलोनी में रहने वाली महिला जेनब गैस वाला उम्र 36 वर्ष आज शाम काे काेटा से आई ,ताे वार्ड वासियों ने इसकी सूचना स्वास्थ विभाग को दी |सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जब महिला के घर पहुंची ताे महिला जैनब ने बताया कि पिछले माह वह अपने बेटे से मिलने को कोटा गई थी |उसके पश्चात देश में लागू डाउन दिया गया , जिसके कारण वह झाबुआ वापस नहीं आ सकी |जब शासन स्तर पर वाहनों की व्यवस्था कर कोटा में फंसे बच्चों को गाड़ियों के माध्यम से झाबुआ लाया गया तब मे अपने बच्चे हैदर गैसवाला उम्र 18 वर्ष को लेकर आज शाम को झाबुआ आई |स्वास्थ विभाग की टीम ने महिला व बच्चे से बुखार, खासी आदि के बारे में जानकारी ली |और एहतियात के तौर पर 10 मई तक महिला को घर पर रहने की समझाइश दी और घर को क्वॉरेंटिन किया |इस दौरान महिला को बाहर कहीं भी आने-जाने की छूट नहीं रहेगी | स्वास्थ्य विभाग ने सख्त हिदायत देते हुए घर में ही रहने की सलाह दी | यदि क्वॉरेंटिन समय के दौरान घर से बाहर आते हैं और कोई शिकायत आती है ताे कार्रवाई का भी प्रावधान है |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ23 hours ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!