Connect with us

झाबुआ

मानव  सेवा माधव सेवा के महामंत्र को साकार करना ही भाजपा का मुख्य उद्देष्य- सांसद गुमानसिंह डामोर

Published

on

भारतीय जनता पार्टी ने नगर के 251 गरीब परिवारों को खाद्यान्न सामग्री के पैकट वितरित किये
झाबुआ,। लॉकडाउन के चलते कई लोगो का रोजगार नही चल रहा है कई परिवारों के घरों में भोजन तक नही बन पा रहा है क्योंकि उनके पास न तो पैसा है न ही भोजन सामग्री । इस स्थिति को देखते हुए प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी ने मानव सेवा माधव सेवा के महामंत्र को अंगीकार करते हुए चिन्हित किये गये ऐसें पंजीकृत किये गये गरीब वर्गो के लोगों के परिवार के लिये भोजन सामग्री के 10-10 किलों के पैकेट्स जिसमें 5 किलो गेहूं का आटा, 2 किलो चावल, 1 किलो अरहर की दाल, 1 किलो नमक पैकैट, एक किलो तेल का पैकेट एवं हाथ धोने के लिये एक साबुन की टिकीया सहित पैकेट बना कर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय परिसर में सांसद गुमानसिंह डामोर के मुख्य आतिथ्य एवं जिला भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में सोश्यल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 251 जरूरत मंद परिवारों को रविवार सायंकाल एवं सोमवार प्रातः वितरित किये गये

। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ओपी राय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर उपस्थित गरीब जरूरत मंदों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव ही मानव सेवा माधव सेवा के महामंत्र को धारण कर जन सवा का कार्य करती रही है । कोरोना वायरस बीमारी चार माह पूर्व दिसम्बर में चीन में प्रारंभ हुई होकर ये वायरस धीरे धीरे पूरे विश्व में फैली । कोराना वायरस का फैलाव विदेशो से आये अमीर लोगों से हुआ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बीमारी के फैलते ही विदेशो से यहां आने वाले लोगों की जांच एवं स्केनिंग का काम तेजी से हवाईअड्डो एवं उनके प्रवेश स्थानो पर करना शुरू करवा दी थी जिसके चलते इस बीमारी का प्रभाव भारत मे विश्व के अन्य देशो की तुलना में कम हुआ तथा अन्य देशो अमेरिका, इटली, स्पेन आदि की तुलना में यहां मौते कम हुई है । श्री डामोर ने आगे कहा कि इस भायनक वायरस की रोकथाम के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश मे ं दो बार लाॅक डाउन लगाया जिसके चलते कोराना वायरस के प्रभाव को रोकने मे भारत देश अन्य देशो की तुलना में काफी कामयाब होता जारहा है ।

श्री डामोर ने कहा कि लाॅक डाउन की अवधि के चलते दुकाने, बाजार आदि बंद हो जाने के चलते गरीब लोगों को खाने पीने की दिक्कत नही हो इसके लिये सकल व्यापारी संघ द्वारा गरीब लोगों को भोजन के पैकेट देने का अनुकरणीय कार्य किया गया था । इसके बाद प्रशासन द्वारा नगरपालिका आदि के माध्यम से बडी मेहनत करके गरीबों को भोजन दिये जाने का काम प्रारंभ किया गया है , जो थांदला, रानापुर, पेटलावद, मेघनगर, झाबुआ सहित सभी स्थानों में किया जारहा हेै । श्री डामोर ने आगे कहा कि गरीबों को होने वाली परेशानी को दूर करने के लिये तथा उन्हे मदद पहूंचाने के लिये कण्ट्रोल रूम बनाया गया है जिसका नम्बर 243312 है । किसी भी प्रकार की परेशानी या दिक्कत आने पर गरीब लोग यहां संपर्क करे तो उनकी समस्या का निदान हो जावेगा । सांसद ने आगे कहा कि लाॅक डाउन को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगरीय निकायों पीएचई, सफाई कर्मियों आदि द्वारा अनुकरणीय काम किया जारहा है और ये लोग निश्चित ही सम्मान के पात्र है क्यो कोराना योद्धा के रूप में ये अपनी जान की पर्वाह किये बिना अपनी ड्युटी कर आम जनों की सेवायें कर रहे है ।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने भी संबोधित तरकते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा गरीब एवं बेसहारा लोगों की सेवा करने में जो भूमिका निभाई जारही है उसका जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा जनता के सहयोग से उक्त खाद्यान्न सामग्री एकत्रित की जाकर नगर के प्रत्येक वार्ड के चिन्हित किये गये तथा पंजीकृत किये गये गरीबों को वितरित की जारही है। और यह क्रम सतत जन सहयोग से जारी रहेगा । उन्होने कहा कि लाक डाउन मे जिला प्रशासन,पुलिस, स्वास्थ्य विभाग,नगरपालिका, पीएचई, विद्युत विभाग आदि द्वारा कोरोना वारियर्स के रूप में जो काम किया जारहा ह वह निश्चित ही सराहनीय हे । उन्होने कहा कि मानव सेवा के इस पुनित कार्य में जिले क सभी मंडलों में भी भाजपा द्वारा सेवा भावना के साथ कार्यकर रही है ।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष ओपी राय ने करते हुए भाजपा द्वारा किये जारहे सेवा कायो्र की विस्तार से जानकारी दी । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पार्षद गुमानसिंह गुण्डिया, नरेन्द्र राठाीिरया, अजय सोनी, जितेन्द्र पांचाल, पपीश पानेरी, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सोनी, अंकुर पाठक, पण्डित महेन्द्र तिवारी, अजय पोरवाल, अजय डामोर, मनोज अरोरा,मयंक सोनी, अभिनव राठौर, कल्याणपुरा मंडल अध्यक्ष भुरू चैहान, रवि पांचाल, मयंक सोनी, राहूल सोनी, पवन सोनी, पण्डित गणेश उपाध्याय, ,योगेंद्र नाहर सहित बडी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!