Connect with us

झाबुआ

कागजाे पर कूप निर्माण कार्य पूर्ण.. लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं…

Published

on

 

झाबुआ जिले की रामा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सागिया का पटेल फलिया का मामला……. वर्ष 2011 -12 मे कागजों में कूप निर्माण कार्य पूर्ण, लेकिन धरातल पर मात्र गड्ढा नजर आ रहा है

झाबुआ – शासन द्वारा ग्रामीणजन काे मूलभूत सुविधाएं रेड, बिजली, पानी आउपलब्ध कराने हेतु विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पूर्ण कराने का प्रयास किया जाता है ताकि उन्हें परेशानी ना हो लेकिन जिले की ग्राम पंचायतों में सरपंच ,सचिव की लापरवाही के कारण कई योजनाएं धरातल पर नजर ही नहीं आती है और कई योजनाएं कागजों पर ही बनकर सिमट जाती है जिससे ग्रामीण जन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है |

ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता हेतु शासन द्वारा ग्राम पंचायत के माध्यम से कूप निर्माण कार्य किया जाता है ताकि गर्मी के दिनों में उन्हें पानी के लिए भटकना ना पड़े |लेकिन कई पंंचायताे मे सरपंच ,सचिव की लापरवाही के कारण योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच पाता है | ऐसा ही एक मामला रामा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सागीया के पटेल फलिया का आया है जिसमें गांव के सरपंच, सचिव द्वारा वर्ष 2011-12 में शासकीय कूप निर्माण कार्य पूर्ण बताया गया और करीब ₹105000 राशि आहरित कर ली गई |जबकि धरातल पर जाकर देखा तो उस ग्राम पंचायत सागीया के पटेल फलिया में कूप निर्माण के स्थान पर एक छोटा सा गड्ढा नजर आ रहा है तथा ऐसा लग ही नहीं रहा है कि वहां पर कभी कूप निर्माण कार्य हुआ है यदि कूप निर्माण कार्य धरातल पर नजर नहीं आ रहा है तो इसके बिल कैसे आहरित हो गए और भुगतान कैसे हो गया यह जांच का विषय है …| यह कूप निर्माण कार्य कागजों में पूर्ण हो चुका है लेकिन धरातल पर मात्र गड्ढा नजर आ रहा है जो यह दर्शाता है कहीं ना कहीं यह राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई | तत्कालीन सरपंच और सचिव द्वारा कूप निर्माण के नाम पर राशि को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ15 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!