Connect with us

झाबुआ

“आओ पता लगाएं” नगर पालिका में वह कौन अधिकारी है  या इंजीनियर जो रिश्वत लेकर बेसमेंट की परमिशन दे रहा है

Published

on

झाबुआ– यूं तो झाबुआ जिला कोरोनावायरस से लड़ रहा है वहीं दूसरी और नगर पालिका में रिश्वत का वायरस तेजी से फैल रहा है। इल्लीगल काम की भी परमिशन मौखिक रूप से दी जा रही है शिकायत होने के बाद शिकायतकर्ता को ही समझाइश दी जा रही है। ऐसा ही एक मामला शहर के बोहरा मस्जिद के सामने प्रारंभ हुए निर्माण कार्य में देखने को मिला जहां पर मकान मालिक पवन सोनी द्वारा बिना परमिशन के बेसमेंट खोदकर बनाया जा रहा है।विभागीय गलियों से यह भी पता चला है कि बेसमेंट की पमिशन नगर पालिका द्वारा संभवत नहीं दी जाती है। यदि नहीं तो किस आधार पर यह मकान मालिक जमीन खोदकर बेसमेंट बना रहा है। जब शहर के ही कुछ जागरूक नागरिक में इसकी शिकायत नगर पालिका अधिकारी को की तब उन्होंने इंजीनियर गणावा को निर्माण स्थल पर मौका मुआयना हेतु कहा इंजीनियर ने मौका मुआयना करने के बाद यह रिपोर्ट दी कि वहां पर बेसमेंट नहीं खोदा जा रहा है पुटिंग की जा रही है। जबकि देखने पर स्पष्ट नजर आ रहा है कि यहा एक बड़ा बेसमेंट तैयार किया जा रहा है ।आखिर क्या कारण है कि नगर पालिका इंजीनियर द्वारा संबंधित निर्माण स्थल पर निर्माण रोकने के बजाय मकान मालिक का पक्ष लिया इस बात की गहराई का पता लगाया है तो पता चला कि यहां पर सब इस निर्माण स्थल पर सब कुछ सेटलमेंट हो गया। आओ पता लगाए नगरपालिका में कौन अधिकारी है या इंजीनियर है जो रिश्वत लेकर बेसमेंट की मौखिक परमिशन दे रहा है। इस तरह के अधिकारियों के आर्थिक हितों के कारण लोगों में सरकार के प्रति अविश्वास आता है अब तो बाजारों में यह बात सुनने को मिल रही है कि भाजपा की सरकार आते ही अधिकारी कर्मचारियों की सरकार आ गई है जहां अधिकारी कर्मचारी अपने मनमाने तरीके से काम करेंगे और आर्थिक लाभ को तवज्जो देते हुए जनहित के मुद्दों को नकार देंगे इसके अलावा आम नागरिक खोजेमा बोरा ने भी इस निर्माण कार्य को लेकर शिकायत की थी लेकिन आज तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई लगता है नगरपालिका में सब कुछ अंधेर नगरी और चौपट राजा की तर्ज पर कार्य चल रहा है अन्यथा जो बेसमेंट खुदाई का काम नजर आ रहा है वह नगरपालिका इंजीनियर को नजर क्यों नहीं आया कहीं ना कहीं आर्थिक लाभ ….. शासन प्रशासन इस ओर ध्यान देकर इस तरह के मौखिक परमिशन पर कोई कार्रवाई होगी या फिर या अधिकारी अपने मनमाने तरीके से ही कार्य करते रहेंगे और प्रदेश में भाजपा की सरकार को रिश्वत के नाम पर कलंकित करते रहेंगे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
DHAR9 minutes ago

केंद्रीय मंत्री एवं सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा भारतीय खेल प्राधिकरण, धार द्वारा आयोजित “विश्व साइकिल दिवस”-  संडे ऑन साइकिल “ कार्यक्रम व सायकल रैली का आरम्भ किया गया

झाबुआ2 days ago

कार्यालय को मंदिर समान मानें, स्वच्छता को बनाएं दैनिक आदत : एसडीएम भास्कर गाचले.                      

RATLAM2 days ago

रतलाम में होगा दिव्य ‘प्रेम वाहिनी’ रथ यात्रा का भव्य स्वागत, श्री सत्य साई बाबा की चरण पादुकाओं के होंगे दर्शन

झाबुआ2 days ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नगर मंडल झाबुआ का वृक्षारोपण अभियान

Ranapur3 days ago

भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने टाल दिया हाट बाजार जगह परिवर्तन का मामला

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!