Connect with us

झाबुआ

उत्कृष्ट सड़क पर पानी भर जाने से दुर्घटना की संभावना……..

Published

on

उत्कृष्ट सड़क पर पानी निकासी सही नहीं होने से जगह-जगह भर रहा है पानी……

झाबुआ- प्री मानसून के कारण हुई बारिश से उत्कृष्ट सड़क पर जगह-जगह पानी भर गया है जिससे आम जनों को व वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है |

करीब 12 करोड़ से अधिक लागत की राशि से बनाई गई उत्कृष्ट सड़क पर तकनीकी खामियों के कारण कई जगह पानी भर गया है शहर के ट्रैफिक गार्डन वाले हिस्से मे व लोक निर्माण विभाग के पास पुल पर पानी भर जाने से दोपहिया ,चार पहिया वाहन चालकों के साथ साथ पैदल चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ट्रैफिक गार्डन वाले हिस्से में पानी भर जाने से एक छोटा सा तालाब नजर आ रहा है इस कारण कुछ लोग पानी भरा होने से रोड पर रॉन्ग साइड से जाने पर मजबूर है इस कारण दोपहिया वाहन फिसलने के भी संभावना बनी रहती है जिससे दुर्घटना की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता |उत्कृष्ट सड़क निर्माण के दौरान तकनीकी खामियां व इंजीनियर की लापरवाही से, सड़क से पानी निकासी नहीं होने के कारण पानी सड़क पर ही भरा रहता है वही पुल पर भी पानी भरा हुआ है अभी मानसून प्रारंभ नहीं हुआ है और यह हालत है तो मानसून सक्रिय होने के बाद इन हिस्सों के क्या हालात होंगे यह आप समझ सकते हैं | नगरपालिका को चाहिए कि इस और ध्यान देकर इन हिस्सों में पानी निकासी की व्यवस्था करनी चाहिए |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ9 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ13 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!