Connect with us

झाबुआ

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर अपर कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

Published

on

झाबुआ-मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर कलेक्टर कार्यालय परिसर मे अपर कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
झाबुआ 01 नवंबर 2018/मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर झाबुआ जिले मे कलेक्टर कार्यालय परिसर मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित गार्डन मे प्रातः 9 बजे अपर कलेक्टर श्री एसपीएस चौहान द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रीय गान के पशचात सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन मध्यप्रदेशगान के साथ किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर शासकीय भवनों पर रोशनी भी की गई। कार्यक्रम मे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड नाटक के माध्यम से शासकीय सेवको को मतदान करने के लिये जागरूक किया गया। जिले मे विगत दिवस हुई ट्रक-ट्रेन दुर्घटना मे उत्कृष्ट राहत कार्य करने के लिये शासकीय सेवको को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे, एसडीएम झाबुआ श्री एम एल मालवीय, एडीशनल एसपी श्री प्रकाश परिहार सहित जिला अधिकारी एवं शासकीय सेवक उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!