Connect with us

अपना MP

जिला होमगार्ड कमान्डेंट द्वारा नवागत कलेक्टर श्री सिंह का स्वागत

Published

on

सिविल डिफेन्स वालेन्टोयर


झाबुआ, 29 अगस्त 2020। सिविल डिफेन्स वालेन्टोयर झाबुआ के कमान्डर श्री अजय रामावत के नेत्रत्व में नवागत कलेक्टर श्री रोहित सिंह का कलेक्टर कक्ष में पुष्प के गुलदस्ते भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। कलेक्टर श्री सिंह ने महिला वालेन्टियर के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अवगत कराया गया कि महिला वालेन्टियर का गठन माह जनवरी 2020 में किया गया। लगभग 137 वालेन्टियर तैयार किये गये हैं जिसमें से 21 वालेन्टियर का पंजीयन किया जा चुका है।
कलेक्टर श्री सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए पूरे जिले में वालेन्टियर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये। साथ ही इनका 3 या 5 दिवसिय प्रशिक्षण रखने के निर्देश जिला होमगार्ड कमान्डेंट को दिये। इस अवसर पर श्री सिंह को अवगत कराया की कोविड-19 के दौरान सिविल डिफेन्स द्वारा ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में मास्क वितरण, दवाई वितरण, आपदा से बचाव, बीमारी से बचाव एवं रोकथाम के उपाय बताए तथा समय-समय पर उनकी हर संभव सहायता की गई। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने प्रशन्ता व्यक्त की। इस अवसर पर अजय रामावत, विजेन्द्र व्यास, हिम्मतसिंह, अनिल वास्केल, राजू डामोर, ईश्वर भूरा, आरती राठौर, भरत राठौर, अनिल पाल, भलिया राठौर, दलसिंह परमार, गंगा पाल, खुमान राठौर, कालूसिंह सिंगाड, अनिल पाल, सुमित्रा राठौर, राजेश परमार, उपस्थित थे। सभी ने कलेक्टर श्री सिंह को आश्वस्त किया की जिले में सिविल डिफेन्स द्वारा आपके एवं जिला होमगार्ड कमान्डेंट के मार्गदर्शन में अच्छा से अच्छा कार्य कर इस जिले को गौरवानवीत करने का प्रयास किया जावेगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ42 minutes ago

एसडीएम थांदला ने समग्र ई केवायसी कैम्प का निरीक्षण किया*

झाबुआ45 minutes ago

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने वन अधिकार अधिनियम की समीक्षा बैठक ली*

झाबुआ3 hours ago

कलेक्टर नेहा मीना को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए मिलेगा प्रधानमंत्री पुरस्कार-

झाबुआ4 hours ago

कलेक्टर द्वारा आगामी त्यौहारों/पर्वो के दौरान कानून व्यवस्था, सुरक्षा एवं साम्प्रदायिक स‌द्भाव की स्थिति को बनाये रखने के लिये भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया*

झाबुआ5 hours ago

कलेक्टर नेहा मीना को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए मिलेगा प्रधानमंत्री पुरस्कार-2024*/ “Prime Minister’s Awards for Excellence in Public Administration-2024”

*सिविल सेवा दिवस के अवसर पर 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा पुरस्कृत*

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!