Connect with us

झाबुआ

नशा एक ऐसी बीमारी है जिससे दूर रहने में ही भलाई है पंकज सांवले,

Published

on

दिनांक 30 जनवरी 2025 
श्रीमती नेहा मीना कलेक्टर महोदया   के निर्देशानुसार आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वी पुण्यतिथि  के अवसर पर शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में सामाजिक न्याय विभाग जिला झाबुआ द्वारा मध निषेध संकल्प दिवस का आयोजन किया गया। सभी छात्र  छात्राओ द्वारा संकल्प पत्र भरकर  नशे से दूर रहने के लिए  सामूहिक शपथ  भी ली गई इस अवसर पर उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री पंकज सांवले,  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएस बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रूप सिंह बामनिया, अनुभागीय पुलिस अधिकारी रूपरेखा यादव, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ जे सी सिन्हा, महाविद्यालय प्रशासनिक अधिकारी डॉ रविंद्र सिंह, महाविद्यालय के सभी प्रोफेसर, सामाजिक न्याय विभाग के कलापथक दल से श्रीमती कुसुम भूरिया, श्रीमती सुमन सलाम, श्रीमती अनु भाबोर, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी प्रियंक पाटीदार द्वारा पीपीटी के माध्यम से मद्य निषेध संकल्प दिवस व नशा मुक्ति के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया और लघु फिल्म क माध्यम से नशा. छोडने  हेतु प्रेरित किया गया ,कलापथक दल द्वारा गीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। उद्बोधन में उपसंचालक श्री पंकज सांवले ने कहा कि नशा एक ऐसी बीमारी है जिससे दूर रहने में ही भलाई है तथा कोई भी लत कितनी ही पुरानी क्यों न हो. दृढ़   संकल्पित होकर उससे छुटकारा प्राप्त किया जा सकता हे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बघेल ने बताया कि नशा कैसे शरीर के विभिन्न अंगों को खराब करके मानव को जीवन को नष्ट कर देता है। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी रूपरेखा यादव मैडम ने बताया कि नशीले पदार्थ नहीं खरीदने की सलाह दी ताकि अवैध व्यापार बंद हो सके। नशे के व्यापार के संबंध में की जाने वाली कानूनी कार्यवाही को जानकारी दी. तथा यह भी बताया की यदि आपके आस पास ऐसा कोई व्यक्ति जो नशे की वस्तु बेच रहा हे तो उसके खिलाफ सुचना कार्यालय में आकर दे सकते हे पहचान गोपनीय राखी जायेगी ,महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जे सी सिन्हा ने अपने जीवन के व्यक्तिगत उदाहरण से नशे से दूर रहने व सही मार्ग पर चलने की सलाह दी  कार्यक्रम में मंच संचालन अशोक सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी श्री प्रियंक पाटीदार द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!