Connect with us

झाबुआ

जिले में उत्कृष्ट फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन

Published

on

झाबुआ । जिले में उत्कृष्ट फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर नेहा मीना ने बताया कि झाबुआ जिला अपनी लोक संस्कृति के लिये प्रसिद्ध है। इस संस्कृति के व्यापक प्रसार-प्रचार हेतु जिला स्तरीय उत्कृष्ट फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जिले के युवा वर्ग अपनी संस्कृति से जुड़ सके। इस हेतु चयनित फोटोग्राफ का कैलेण्डर बनाया जाएगा एवं उक्त पर आधारित कॉफी टेबल बुक का प्रकाशन किया जाएगा, जिससे झाबुआ की लोक संस्कृति का प्रचार-प्रसार हो सकेगा।

उत्कृष्ट फोटोग्राफी प्रतियोगिता श्रेणियां:-
लोक संस्कृति के उत्सव, प्राकृतिक स्थल, ऐतिहासिक स्थल, लोक कला का निर्माण (पिथौरा, गुड़िया, गलसन माला, आदि), स्थानीय रीति-रिवाज।
उत्कृष्ट फोटो हेतु पुरस्कार- (प्रत्येक श्रेणी में)
प्रथम पुरस्कार 5000 रूपये, द्वितीय पुरस्कार 3000 रूपये, तृतीय पुरस्कार 2000 रूपये, सांत्वना पुरस्कार 1000 रूपये (3 व्यक्तियों को)p
नियम एवं शर्ते:-

प्रतियोगिता में भेजे गये फोटो निर्धारित नियम एवं शर्तों के अधी होना आवश्यक है:-
प्रतिभागी झाबुआ जिले का निवासी होना चाहिए। प्रत्येक फोटोग्राफ को श्रेणी अनुसार टाइटल देना आवश्यक है। इस प्रतियोगिता हेतु फोटोग्राफ दिनांक 15 जनवरी से 15 फरवरी तक लिये जाएगे। फोटोग्राफ हार्ड कॉपी में सील बंद लिफाफे में जमा कराना अनिवार्य होगा। लिफाफे पर प्रतिभागी का पूर्ण नाम, पूर्ण पता, हस्ताक्षर, व मोबाईल नंबर लिख कर कलेक्टर कार्यालय की पर्यटन शाखा में कक्ष क्रमांक 15 में प्रातः 11.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक कार्यालयीन समय में जमा करवाये । उक्त दिनांक के पश्चात् प्रविष्टियों का स्वीकार नहीं किया जावेगा। 1 व्यक्ति अधिकतम 2 श्रेणियों मे भाग ले सकता है एवं प्रत्येक श्रेणी में 2 सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफ देना होगा। फोटोग्राफ पर आमजन को किसी भी प्रकार की आपत्ति नहीं होना चाहिये, इसका विशेष ध्यान रखा जावे। फोटो का साईज.. 6’X8″, फोटोग्राफ जिला झाबुआ के (1) लोक संस्कृति के उत्सव (2) प्राकृतिक स्थल, ऐतिहासिक स्थल (4) लोक कला का निर्माण (पिथोरा, गुड़िया, गलसन माला, आदि) (5) स्थानीय जनजातीय रीति-रिवाज से संबंधित होने चाहिए। फोटो स्वयं प्रतिभागी द्वारा खींचा हुआ होना चाहिए। फोटोग्राफ अन्य माध्यम से नकल की हुई नहीं होना चाहिये, जैसे किसी वेब से डाउनलोड या किसी मैग्जीन पर प्रकाशित नहीं होना चाहिये। चयनित किए गए फोटोग्राफ को तकनीकी परीक्षण के लिए तकनीकी टीम से परीक्षण कराया जाएगा। मात्र “लोक संस्कृति के उत्सव श्रेणी” के फोटोग्राफ पिछले 1 वर्ष अर्थात् 2024 से वर्तमान तक के मान्य किये जाएगे। अन्य 4 श्रेणियों के फोटोग्राफ इसी अवधि के अर्थात् 15 जनवरी से 15 फरवरी के. बीच के होना चाहिए। उत्कृष्ट फोटो प्रतियोगिता के पुरस्कार का अंतिम निर्णय जिला स्तरीय समिति द्वारा लिया जावेगा। यदि किसी एन्ट्री पर किसी व्यक्ति द्वारा आपत्ति ली जाती है तो समिति का निर्णय अंतिम होगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!