Connect with us

झाबुआ

थांदला नगर में भव्य हनुमंत कथा का आयेजन शुरु हुआ।                      प्रतिदिन लगेगा दिव्य दरबार– सचिन सोलंकी

Published

on

थांदला -(थांदला से वत्सल आचार्य कि रिपोर्ट)- संतो की नगरी छोटी काशी नाम से प्रख्यात थांदला नगर मे पहली बार भव्य हनुमान कथा एवं दिव्य दरबार का आयोजन नगर मे विशाल वाहन रेली के पश्चात शुरु हुआ। कथा के मुख्य यजमान सचिन सोलंकी अर्जुन सोनी ने बताया कि भव्य हनुमंत कथा एवं दिव्या दरबार ठीक उसी प्रकार है जिस प्रकार से अपनी अलौकिक शक्ति से बाबा बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री लोगों का भविष्य बताते हैं ठीक वैसे हि गड़ावदिया बालाजी धाम के प्रमुख गादीपति श्री श्रीधर बैरागी जी भी दरबार लगा कर लोगों के दुख दर्द दूर करते हैं। कथा का आयोजन थांदला के समीप
श्री गौरसिंह वसुनिया जी के पेट्रोल पंप के सामने दयानंद सेवा आश्रम के पास श्री तपविद्यार्थी हनुमान मंदिर पर दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक रहेगा। पार्षद समर्थ उपाध्याय,जगदीश प्रजापत,एडव्होकेट नीरज कोठारी,गौरव राठौड़ कमलेश राठौड़, हितेश् (घोटु) मेहते,विमलेश छाजेद,जयंत आचार्य सहित तप विद्यार्थी हनुमान मंदिर समिति ने सभी माता बहनों एवं श्रद्धालुओं से निवेदन् किया कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर इस भव्य दिव्य हनुमंत कथा का लाभ लेवे तीन दिवसीय कथा का समापन 3 मार्च को इसी स्थान पर किया जाएगा जिसमें भव्य भंडारे का भी आयोजन होना है और पूरे पंडाल में कूलर लगाए गए है जिससे कि गर्मी में श्रद्धालूओ को किसी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो और नगर से आने-जाने के लिए पांच वाहनों की व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालु आसानी से कथा स्थल पर पहुंच सके।
आज कथा वाचक पंडित श्री श्री धर वैरागी जी को अम्बिका माता मंदिर मठ वाला कुआं से विशाल वाहन रैली के रूप मे कथा स्थल तप विद्यार्थी मंदिर पर अगवानी कर लाया गया जहा कथा के पश्चात दिव्य दरबार शुरु हुआ।
प्रतिदिन् दोपहर03 बजे से 5 बजे तक कथा व 5 बजे से दिव्य दरबार प्रारंभ होगा l
दिनांक 03/03/2025 को पूर्णाहुति पश्चात विशाल भंडारा संपन्न होगा l श्रद्धालुओं से समिति ने  अनुरोध किया कि  धर्म आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेवे।
विनीत:- बालाजी समिति थांदला

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!