Connect with us

झाबुआ

खेतों में फसल अवशेष (नरवाई) ना जलाने की अपील”*

Published

on



*“

          झाबुआ 15 अप्रैल, 2025। जिले के कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन में  उप संचालक कृषि श्री नगीन रावत द्वारा जिले के किसानो को गेहूँ फसल की कटाई के बाद शेष बचे फसल अवशेष (नरवाई) को ना जलाने की अपील की गई है। नरवाई जलाना पर्यावरण के लिए अत्यन्त हानिकारक है। अतः इसे कतई ना जलावें। गेहूँ की फसल कटाई के लिए हार्वेस्टर आदि का बहुतायत में उपयोग किया जाने लगा है। फलस्वरूप कटाई के उपरान्त खेतों में नरवाई एवं भूसा शेष बचता है। जिन्हें किसान अनुपयोगी समझकर आग लगाकर नष्ट करते है। इससे भूमि की उर्वरा शक्ति क्षीण होती है।

*फसल अवशेष के उचित प्रबंधन:-*
          उप संचालक कृषि श्री नगीन रावत द्वारा समझाईश दी गई  की फसल कटाई उपरान्त खेत में बचे अवशेषो का उचित तरीके से प्रबंधन किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। किसान भाई नरवाई नष्ट करने हेतु रोटावेटर चलाकर नरवाई को बारीक कर मिट्टी में मिलायें जिससे जैविक खाद तैयार होती है। नरवाई से भूसा तैयारकर पशु आहार के रूप में उपयोग करें। जिन क्षेत्रों में कम्बाईन हार्वेस्टर से फसल कटाई की जाती है वहाँ हार्वेस्टर के साथ स्ट्रारीपर एवं रीपर-कमबाईन्डर के उपयोग करने की सलाह है। जिससे फसल को काफी नीचे से काटा जा सकता है एवं नरवाई जलाने की आवश्यकता नहीं होती है। खेतों की गहरी जुताई, हैप्पी सीडर तथा जीरोटिलेज सीडड्रिल से बुआई को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन यन्त्रों के उपयोग से फसल अवशेषो को भूमि में ही मिलाया जा सकेगा। जिससे भूमि की उर्वरक शक्ति बढेगी तथा फसल उत्पादन भी बेहतर प्राप्त होगा।
           भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान भोपाल द्वारा धान-गेहूँ फसल अवशेषो का यथा-स्थान विघटन हेतु एक्सेल डिकम्पोजर तकनीक (एक्सेल डिकम्पोजर कैप्सूल) विकसित की है जो फसल अवशेषों को 25-30 दिनों के अन्दर ही सड़ाकर खाद बना देती है। एक्सेल डिकन्पोजर कैप्सूल की अधिक जानकारी के लिये भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान भोपाल के दूरभाष नंबर 0755-2730946 पर सम्पर्क कर सकते है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!