Connect with us

थांदला

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला द्वारा नोटिस के बाद भी 75% केवाईसी नहीं करने वाले विक्रेताओं पर  ने लगाया जुर्माना*

Published

on



*

            झाबुआ 25 अप्रैल 2025। कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में जिले में पीडीएस उपभोक्ताओं की ई केवाईसी 30 अप्रैल 2025  तक पूर्ण किया जाना है।  थांदला ब्लॉक में 82% केवाईसी पूर्ण हुई है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला श्री तरुण जैन द्वारा ई केवाईसी के इस महाअभियान में गांव-गांव एवं फलिया फलियां में कैंप आयोजित कर अपेक्षित प्रगति लाने हेतु निर्देश दिए गए थे ।
              अभियान के मध्यावधि में समीक्षा के दौरान 75% से कम ई केवाईसी करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध 17 अप्रैल 2025 को सूचना पत्र जारी कर प्रगति के साथ स्पष्टीकरण चाहा गया था, परंतु विक्रेताओं द्वारा केवाईसी कम होने के संबंध में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। अपेक्षित प्रगति नहीं आने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला द्वारा पुनः 23 अप्रैल 2025 को समीक्षा की गई, जिसमें 75% से कम केवाईसी करने वाले उचित मूल्य दुकान दौलतपुरा, पलाशडोर, भेरूगढ़,  बिहार, कलदेला, हेड़ावा, मुंजाल, गोरियाखांदन, छायन एवं छोटी धमनी के विक्रेताओं पर दो ₹ 2000- 2000 का अर्थदंड आरोपित किया गया है। भविष्य में *लगातार 5 दिनों से केवाईसी नहीं करने वाले ऐसे विक्रेता जिनका केवाईसी का प्रतिशत 90% से कम  हैं*  दुकान निलंबन /हटाए जाने की कार्यवाही की जावेगी एवं 30 अप्रैल 2025  तक शतप्रतिशत ई केवाईसी पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!