Connect with us

झाबुआ

जैन सोश्यल ग्रुप मैत्री का नवीन सत्र (2025-27 ) का शपथ विधि समारोह आयोजित….

Published

on

झाबुआ  जैन सोश्यल ग्रुप मैत्री की नवीन कार्यकारिणी 2025-27 के गठन के पश्चात गुरुवार को रात्रि में शहर के निजी होटल में शपथ विधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया । शपथ विधि में अतिथियों ने नवीन अध्यक्ष प्रतीक मेहता व‌ सचिव अभिषेक कटकानी व संपूर्ण कार्यकारिणी सदस्यों को ग्रुप संचालन को लेकर नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई ।

गुरुवार रात्रि में बारिश होने के कारण कार्यक्रम लेट प्रारंभ हुआ।  शहर के दादाजी होटल में गुरुवार रात्रि करीब 9 बजे जैन सोश्यल ग्रुप मैत्री ग्रुप नं 247 का नवीन कार्यकारिणी का शपथ विधि कार्यक्रम प्रारंभ हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर इंदौर रीजन अहिल्या चेयरमैन व अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित निलेश वैद, अतुल झामड इंटरनेशनल फेडरेशन पीआरओ ग्रीटिंग, विजय समोरा आयड़ी फेडरेशन  , सचिन आंचलिया व निलेश वडैरा उपाध्यक्ष इंदौर अहिल्या रीजन , चेतन कटकानी सहसचिव इंदौर रीजन , श्रृति सकलेचा इंदौर रीजन कमेटी मेंबर, जेएसजीएम पूर्व अध्यक्ष सुनील कटकानी  उपस्थित थे । सर्वप्रथम सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । तत्पश्चात श्रीमती नेहा जैन द्वारा नमस्कार महामंत्र को लेकर सुंदर गीतिका की प्रस्तुति दी गई । नन्ही बालिका ख्वाहिश जैन द्वारा गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुती दी गई । सभी मुख्य अतिथियों द्वारा उपस्थित जनों को जैन सोश्यल ग्रुप मैत्री के उद्देश्यों और कार्यप्रणाली को लेकर जानकारी प्रदान की । तथा सभी ने एकता के साथ इस ग्रुप के संचालन करने की बात कही । अतुल झामड, विजय समोरा, चेतन कटकानी, सचिन आंचलिया ने जैन सोशल ग्रुप मैत्री की नवीन कार्यकारिणी को पद की गौपनीयता और ग्रुप के दिशानिर्देश अनुसार कार्य करने की शपथ दिलाई । तत्पश्चात निलेश वैद ने नवीन अध्यक्ष प्रतीक मेहता और सचिव अभिषेक कटकानी को शपथ दिलाई । नवीन अध्यक्ष प्रतीक मेहता ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा जैन सोशल ग्रुप मैत्री के सभी सदस्य कीमती हीरे हैं उन्हें सिर्फ माला में पिरोने की आवश्यकता है । अध्यक्ष ने यह भी कहा कि चिंता नहीं चिंतन करो , व्यथा नहीं व्यवस्था करो , प्रशंसा नहीं प्रस्तुति करो‌ । मेहता ने सभी से एक साथ बात करें , एक साथ चले व एक मन से काम करने‌ की थीम पर जोर दिया ।  उन्होंने मैत्री सदस्यों से बंधुत्व और प्रेम की भावना के साथ कार्य करने की अपील की । श्री मेहता ने यह भी बताया कि जैन सोशल ग्रुप मैत्री,  जैन समुदाय के भीतर एक सेतु के रूप में कार्य करता है, सामाजिक संबंधों को बढ़ावा देता है, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करता है, और धर्मार्थ और समुदाय-आधारित पहलों के माध्यम से सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देता है । अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से अपील की है कि इस ग्रुप के सभी सदस्य हर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराए और इस ग्रुप को नई ऊंचाईयो पर ले जाने के लिए अपनी योजनाएं भी बताए । इसी बीच निलेश वैद ने मैत्री उपाध्यक्ष अक्षय कटारिया को इंदौर रीजन अंतर्गत कमेटी मेंबर बनाये जाने की घोषणा की । कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रा भी रखा गया था जिसमें पांच विजेताओं को गिफ्ट भी दिए गए । इसके अलावा प्रश्न मंच कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया । जिसमें विजेताओं को गिफ्ट दिए गये है । कार्यक्रम अंतर्गत पहलगाम में आंतकी हमले में शहीद हुए लोगों के लिए दो मीनीट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई । कार्यक्रम का सफल संचालन अमित जैन व हेमा जैन , प्रिया कटकानी व चांदनी कटारिया ने किया व आभार सचिव अभिषेक कटकानी ने माना ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!