Connect with us

झाबुआ

धर्मदास गणनायक पूज्य प्रवर्तक श्री जिनेन्द्र मुनि जी म.सा.का झाबुआ में कल होगा मंगल प्रवेश

Published

on

झाबुआ । आचार्य श्री उमेशमुनिजी म.सा. अणु के सुशिष्य बुद्धपुत्र धर्मदास गण नायक प्रवर्तक देव पूज्य श्री जिनेन्द्रमुनिजी म सा का कल  शुक्रवार को अपने शिष्य मण्डल के साथ प्रातः झाबुआ नगर में भव्य मंगल प्रवेश होगा । पूज्य गुरुदेव एवं मुनि मंडल की अगवानी हेतु सकल श्री संघ के श्रावक -श्राविकाए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचेंगे । पूज्य प्रवर्तक  दिलीप गेट से बस स्टैंड होते हुए सैकड़ो अणु भक्तो के साथ गगन भेदी नारों के बीच मेंन रोड स्थित स्थानक भवन पर मंगल प्रवेश करेंगे । श्रीसंघ अध्यक्ष प्रदीप रूनवाल ने बताया की पूज्य प्रवर्तक श्री जिनेन्द्र मुनि जी म सा वर्ष 2022 के सफल ऐतिहासिक वर्षावास के पश्चात् नगर मैं प्रथम बार अपने शिष्य मण्डल के साथ पधार रहे हैं जिससे सकल जैन श्री संघ मैं अपार हर्ष व्याप्त हैं गौरतलब है कि धर्मदास गणनायक पूज्य श्री जिनेंद्र मुनिजी म.सा थांदला नगर में भव्य अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव एवं दो संयमी आत्माओं को दीक्षा प्रदान कर थांदला से मेघनगर,कल्याणपुरा विचरण कर धर्म प्रभावना करते हुए झाबुआ नगर में नवदीक्षित संत श्री ललितमुनि जी म सा के साथ पधार रहे हैं ।  प्रवर्तक श्री जी ने थांदला नगर में आयोजित अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव कार्यक्रम में वर्ष 2025 के लिए पूज्या संयम प्रभा जी महाराज की शिष्या प्रज्ञा जी म.सा आदि ठाणा का वर्षावास झाबुआ श्री संघ को प्रदान किया है धार्मिक गतिविधियों मे प्रतिदिन गुरुदेव व मुनि मंडल के व्याख्यान प्रातः 9 बजे से मैन बाजार स्थित स्थानक भवन पर होंगे। इसके अलावा दोपहर में वाचनी, ज्ञान चर्चा, शाम को प्रतिक्रमण आदि विविध आराधनाएं भी होंगी । नवयुवक मंडल अध्यक्ष विनोद कटकानी ने श्री संघ से पूज्य गुरुदेव एवं मुनि मंडल का  पावन सानिध्य का अधिक से अधिक लाभ लेने का अनुरोध श्री संघ के समस्त श्रावक -श्राविकाओ से किया है ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!