Connect with us

झाबुआ

चिन्हित एवं सनसनीखेज हत्या के अपराध में 05 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा ।

Published

on




दिनांक 18.03.2022 को पप्पू मेडा की मौत माही नहीं में पानी में डूबने से हो गई थी। पप्पू मेडा के परिवार वाले उसकी मौत का इल्जाम रामचंन्द्र पिता मांगू ताड़ निवासी छायनपूर्व के उपर लगा रहे थे। इस कारण रामचंन्द्र अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने बड़नगर चले गये थे। कुछ दिन बाद रामचन्द्र के पिता द्वारा फोन कर बुलाने पर वह बड़नगर से सारंगी होकर घर आ रहा था जिसे रास्ते में पप्पू मेडा के घर के पास उसके परिवारवालों ने रोक लिया व इमली के पेड़ से लटका कर एक मत होकर सभी ने रामन्द्र ताड़ को लकड़ियो से मारपीट करने से उससे आई चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो गई। जिस पर थाना पेटलावद में हत्या का अपराध क्रं. 275/2022 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
      अपराध की विवेचना निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गाडरिया द्वारा की गई।
      उक्त प्रकरण में माननीय अपर सत्र न्यायाधीश पेटलावद, जिला झाबुआ महोदय श्री ओमप्रकाश वोहरा द्वारा निर्णय देते हुए  05 आरोपियों 01. रामा मेडां, 02. सुरेश मेडा, 03. शारदा मेडा, 04. राधेश्याम मेडा, 05. बालुबाई मेडा को धारा 302, 147, 148, 149 भा. द. वि. के तहत आजीवन कारावास एवं 10000-10000/ रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।
      उक्त प्रकरण का प्रतिनिधित्व श्री प्यारेलाल चौहान द्वारा किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!