Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (डीडीएमऐ) की बैठक आयोजित

Published

on



*

*सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी और देश के विरुद्ध भड़‌काऊ पोस्ट करने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी*

          झाबुआ, 10 मई 2025। जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण (डीडीएमऐ) की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में देश में वर्तमान स्थिति को देखते हुए और आगामी वर्षाकाल में बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने के लिए कार्ययोजना के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये गये।
          बैठक में कलेक्टर नेहा मीना ने आपदा प्रबन्धन हेतु कन्ट्रोल रूम (07392-243319) को सक्रिय किये जाने एवं उसे बहुप्रसारित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने रिस्पांस टीम के गठन करने, अनुविभाग स्तर पर एसडीएम और एसडीओपी के बीच समन्वय, अनुभाग स्तर पर आपदा प्रबन्धन हेतु बैठक किये जाने, आपदा प्रबन्धन के लिए आवश्यक अतिरिक्त संसाधनो की मांग करने और होमगार्ड द्वारा संसाधनों का विकेन्द्रीकरण कर थानो पर डिप्लोय करने, बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त होने वाली सड़‌कों, तालाबों, रपटो का चिन्हांकन करने, मरम्मतीकरण के कार्य करने एवं अन्य आवश्यक प्रबन्धन किये जाने के निर्देश दिये गये।
           समस्त अस्पतालों में सभी प्रकार की आवश्यक जीवन रक्षक दवाईयां उपकरण, डॉक्टर स्टाफ मय, ब्लड बैंक में सभी ग्रुपो के रक्त की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध रहने एवं अस्थायी शेल्टर होम एवं अस्पताल की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये। सोशल मीडिया पर पूर्ण निगरानी रखने, भ्रामक जानकारी एवं देश के विरुद्ध भड़‌काऊ पोस्ट अथवा सामग्री के वितरण के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिये।
           जिलों में पर्याप्त खाद्य सामग्री, पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस इत्यादि की उपलब्धता, खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का अनावश्यक भण्डारण ना हो, खुले में पेट्रोल- डीजल का विक्रय नहीं करने के लिए पाबंद करने, आपात स्थिति में पेयजल की पूर्ण व्यवस्था, पब्लिक एड्रेस सिस्टम को पर्याप्त संख्या में चालू स्थिति में रखने, आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल एवं चेतावनी के परिप्रेक्ष्य में शहरों में सायरन की व्यवस्था एवं उर्जा विभाग को विद्युत प्रदाय की निरंतर आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
          इसके अतिरिक्त सीएमओ को वर्षा पूर्व जर्जर भवनों के चिन्हांकन कर भवन मालिकों को नोटिस दिये जाने, घरों में पानी ना भरे इस हेतु जल निकासी व्यवस्था के सुचारु संचालन, साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश दिये। वर्षा पूर्व उर्वरक एवं बीजों का आँकलन कर भंडारण किये जाने एवं शासकीय स्कूलों के जर्जर भवनों का चिन्हांकन किये जाने के निर्देश दिये। बैठक में एसडीईआरएफ की टीम के डिप्लोयमेंट हेतु निर्देशित किया गया।
           बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करे, राष्ट्र विरोधी गतिविधि की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम में दे, सोशल मीडिया पर निगरानी रखने, किसी भी आपदा की स्थिति में रिस्पांस कम से कम रखने के निर्देश दिये।
           इस दौरान वनमण्डलाधिकारी श्री हरेसिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला श्री तरुण जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री भास्कर गाचले, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर श्रीमती रीतिका पाटीदार, डिप्टी कलेक्टर श्री हरिशंकर विश्वकर्मा, डिप्टी कलेक्टर अवनधती प्रधान, एसडीओपी झाबुआ श्रीमती रूपरेखा यादव, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री शशिधर पिल्लाई, उप संचालक कृषि श्री एन एस रावत एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ19 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!