Connect with us

jhaknawada petlawad

आचार्य श्री महाश्रमण जी का जन्मोत्सव झकनावदा में धूमधाम से मनाया गया

Published

on



*झकनावदा/पेटलावद:-(राजेश कुसवा)-*
तेरापंथ जैन समाज के 11वें आचार्य, आचार्य श्री महाश्रमणजी का जन्मोत्सव,पटोत्सव और दीक्षा दिवस झकनावदा नगर में धुमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी पंकज श्री जी ठाणा 3 के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया। महिला मंडल ने मंगलाचरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।साध्वी श्री पंकजश्री जी ने कहा,समता और सहिष्णुता का नाम है महाश्रमण,श्रम की धारा का नाम भी महाश्रमण है। बालक मोहन से मुनि मुदित,फिर युवाचार्य महाश्रमण और अब आचार्य महाश्रमण तक का जीवन जन-जन की आस्था का केंद्र बना है। उन्होंने अहिंसा यात्रा के माध्यम से देश और विदेशों में पैदल यात्रा कर हिंसा छोड़ने का संदेश दिया।साध्वी शालीन प्रभा जी ने स्वप्न प्रतियोगिता के माध्यम से अपने विचार और मधुर गीतिका प्रस्तुत की। साध्वी शारदा प्रभा जी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा,ऐसे गुरु का मिलना सौभाग्य की बात है।तेरापंथ सभा झकनावदा के अध्यक्ष विजय जी व्होरा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और गुरुदेव के प्रति मंगलभावना व्यक्त की। झाबुआ से पधारे पंकज जी कोठारी, पेटलावद से सभा अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पारलेचा,दिलीप भंडारी और तेरापंथ मालवा सभा के मंत्री अरुण श्रीमाल ने भी गुरुदेव के प्रति अपने विचार रखे और मंगलकामना की।
महिला मंडल ने गीत की प्रस्तुति दी। आशीष भांगू ने भी मधुर वाणी से गुरुदेव के प्रति गीतिका प्रस्तुत की। पेटलावद की मुमुक्षु प्रेक्षा पटवा ने आराध्य को वंदन करते हुए कहा, यह दिन राग से वैराग्य की ओर ले जाने वाला है।कन्या मंडल की कन्या प्रेक्षा जैन,मनसा कोठारी, हिमांशी जैन, यशलिका जैन और प्रज्ञा जैन ने सुंदर स्वप्न के माध्यम से प्रस्तुति दी ज्ञानशाला के बच्चों ने नाटक के माध्यम से प्रस्तुति दी।कार्यक्रम में धतुरिया,बोलासा, तारखेड़ी,रायपुरिया,पेटलावद, बामनिया,करवड़,रतलाम,कल्याणपुरा, झाबुआ और राजगढ़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश कोठारी ने किया। झकनावदा तेरापंथ सभा के मंत्री अजय व्होरा ने सभी का आभार माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ14 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!