Connect with us

झाबुआ

विशेष राजस्व समाधान शिविर 16 मई 2025 को आयोजित होगा

Published

on



*

               झाबुआ 15 मई 2025। शासन निर्देशानुसार राजस्व के लंबित कार्यों का निराकरण किया जाना है, इस संबंध में कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार राजस्व समाधान शिविर जिले की समस्त तहसीलों के राजस्व अधिकारी द्वारा निर्धारित तिथि 2 मई 2025 को ग्राम पंचायतो में आयोजित जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।
            शिविर में बी-1 वाचन कराया जाना, राजस्व संबंधी आवेदनों शिकायत सीमाकंन, नामांतरण, बंटवारा, राजस्व रिकार्ड में सुधार, ई-केवायसी, समग्र ई-केवायसी एंव आधार से खसरा लिंकिंग, फॉर्मर रजिस्ट्री, जमीन संबंधी कब्जा दिलाने की कार्यवाही, रास्ते संबंधी विवाद का निराकरण एवं सार्वजनिक मार्ग, चरनोई भूमि, शमशान भूमि, मंदिर की भूमि, सार्वजनिक स्थान आदि के अतिरिक्त नदी, नाले पर अतिक्रमण को रोकना एवं अतिक्रमण की सूचना प्राप्त होने पर स्थल का मौका मुआयना कर किये गये अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाना तथा राहत राशि एवं दुर्घटना संबंधी प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा।
              समस्त तहसीलों के ग्राम पंचायतो में राजस्व अधिकारियों द्वारा शिविर लगाया जाएगा। ग्राम पंचायत नवागांव में तहसीलदार तह झाबुआ श्री सुनिल डावर, ग्राम पंचायत गूँदीपाड़ा में ना. तहसीलदार तहसील झाबुआ श्रीमती नमिता राठौर द्वारा शिविर लगाया जाएगा।
             ग्राम पंचायत गुलाबपुरा में तहसीलदार तहसील रामा श्री टी एस विस्के, ग्राम पंचायत भूतबरडा में तहसीलदार तहसील राणापुर श्री सुखदेव डावर, ग्राम पंचायत माण्डली नाथु में ना. तहसीलदार तह राणापुर श्री मो. अयाज खान, ग्राम पंचायत घोसल्या बड़ा में प्र. तहसीलदार तहसील मेघनगर श्रीमती ममता मिमरोट, ग्राम पंचायत आमलियामाल में ना. तहसीलदार तह. मेघनगर श्रीमती मृदुला सचवानी, ग्राम पंचायत रूपगढ़ में तहसीलदार तहसील थांदला श्री अनिल बघेल, ग्राम पंचायत चापानेर में ना. तहसीलदार खवासा तहसील थांदला द्वारा शिविर लगाया जाएगा।
               ग्राम पंचायत झावलिया में तहसीलदार तहसील पेटलावद श्री हुकुमसिंह निंगवाल, ग्राम पंचायत सेमलिया में ना. तहसीलदार झकनावदा तह. पेटलावद श्री विजेन्द्र कटारे एवं ग्राम पंचायत रुणजी में ना. तहसीलदार तह. पेटलावद सुश्री अंकिता भिंडे द्वारा शिविर लगाया जाएगा। शिविर में राजस्व अधिकारीयों द्वारा राजस्व सम्बन्धी कार्यों का निराकरण मौके पर भी किया जाएगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!