Connect with us

झाबुआ

राष्ट्रीय डेंगू दिवस 16 मई को डेंगू जागरूकता रथ द्वारा प्रचार-प्रसार प्रारंभ

Published

on





           झाबुआ, 16 मई 2025। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय डेंगू दिवस के उपलक्ष्य में थीम जारी की गई हैं  “देखें, साफ करें, ढंके, डेंगू को हराने के उपाय करें”  इस थीम पर जिला एंव ब्लाक स्तर पर 16 मई 2025 को ’’राष्ट्रीय डेंगू दिवस’’मनाया गया।
           डेंगू दिवस मनाये जाने का प्रमुख उदे्दश्य डेंगू रोग के बारे में आम जन में सामुदायिक जागरूकता प्रसारित करना, वाहक जनित बीमारियों के प्रसार पर नियंत्रण एंव मच्छर के प्रजनन को कम करना और डेंगू के प्रसार को कम करने के लिये क्षैत्रीय कार्यकर्ताओं और जन समुदाय की भागीदारी महत्वपूर्ण हैं। तथा संक्रमण काल शुरू होने से पहले क्षैत्र में वाहक रोग जैसे डेंगू, चिकुनगुन्या, मलेरिया नियंत्रण के लिये निवारक उपायों और तैयारी को तीव्र करना हैं।
           डेंगू जन-जागरूकता प्रचार रथ का शुंभारंभ डॉ.बी.एस.बघेल, मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी झाबुआ, द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी श्री डी.एस.सिसोदिया, जिला व्हीबीडी सलाहकार श्री जितेन्द्र बघेल,,श्री राजेन्द्र हुरमाले, सर्वलेंस वर्कर, फील्ड तथा कार्यालय के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित थे। इस अवसर पर ब्लाक चिकित्सा संस्थाओं में चिकित्सा पदाधिकारी, कर्मचारी एंव पेरा मेडिकल स्टॉफ,मलेरिया निरीक्षको को डेंगू रोग से बचाव हेतु शपथ दिलवाई गई।
           डेंगू जन-जागरूकता प्रचार रथ जिला चिकित्सालय परिसर से प्रारंभ होकर बस स्टेण्ड, शहर के मुख्य मार्गो से निकलकर ग्रामीण क्षैत्रों के लिये रवाना किया। डेंगू जागरूकता प्रचार रथ में मेगा माईक के माध्यम से डेंगू रोग के नियंत्रण संबंधी प्रचार-प्रसार कर शहरी एंव ग्रामीण क्षैत्रों में पोस्टर एंव पम्पलेट्स वितरित कर जन समुदाय से अपील की गई है कि अपने घरों में संग्रह किये गये पानी में एडिज मच्छर की उत्पत्ति को रोकने हेतु बर्तन/कंटेनर को पूर्णतः ढक कर रखे। अपने घरों के आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखें, अपने घरों में मच्छर जाली लगावें, आम-जन को पूरी बांह के कपड़े तथा कीटनाशक उपचारित मच्छरदानी रात को एंव दिन में सोते समय उपयोग करें। घरों में पानी के कंटेनरों की नियमित साफ-सफाई करें। अपने घरों के आस-पास पानी को जमा न होने देवें। घरों के छतों पर बेकार टायर, फूलदान, गमलों पर अनावश्यक पानी को जमा न होने देवें, एंव जमा हुए पानी को निकाल दें। स्वंय जागरूक रहे एंव अपना सहयोग मच्छर जन्य परिस्थितियों समाप्त करने में करें। घर के किसी भी सदस्य को बुखार आने पर खून की जाचं स्वास्थ्य कार्यकर्ता या नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर करवायें।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!