Connect with us

झाबुआ

लंदन किड्स प्री स्कूल का “एनुअल अचीवमेंट” समारोह धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों सहित माताओं व शिक्षकों का सम्मान

Published

on

झाबुआ। लंदन किड्स प्री स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह “एनुअल अचीवमेंट – ए सेलिब्रेशन ऑफ एक्सीलेंस एंड टैलेंट” 28 फरवरी 2026 को डीआरपी लाइन स्थित सामुदायिक भवन (लाल बिल्डिंग) में उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में लगभग बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नन्हे विद्यार्थियों, माताओं और विद्यालय के शिक्षकों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र तथा सम्मान स्वरूप तुलसी के पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण और समारोह परिचय से हुआ। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। बच्चों ने स्वागत नृत्य, एकल नृत्य और विभिन्न थीम आधारित प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिया। “गो गो गोलमाल” डांस, फ्रेंडशिप थीम, रेट्रो थीम और बॉलीवुड थीम पर बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने अभिभावकों का मन मोह लिया। नन्हे कलाकारों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और मंच प्रस्तुति को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए और तालियों की गूंज से पूरा सभागार गूंज उठा।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न चरणों में पुरस्कार वितरण किया गया। बच्चों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुशासन, रचनात्मकता और सर्वांगीण विकास के आधार पर मंच पर बुलाकर ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। वहीं माताओं और शिक्षिकाओं को सम्मान स्वरूप तुलसी के पौधे भेंट किए गए। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि तुलसी भारतीय संस्कृति में पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है और यह सम्मान माता और शिक्षक की उस भूमिका को समर्पित है जो बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण होती है ।

समारोह के दौरान अभिभावकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय की शिक्षण पद्धति, सुरक्षित वातावरण और शिक्षकों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में प्रवेश के बाद बच्चों के व्यवहार, आत्मविश्वास और संवाद कौशल में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक हरीश यादव ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि विद्यालय ने बीते सत्र में बच्चों के लिए डिजिटल शिक्षण की शुरुआत की है, जिससे उनकी सीखने की क्षमता और रुचि में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले सत्र में और बेहतर सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 से कक्षा 1 की शुरुआत “इंडियन एथिक्स स्कूल” के नाम से की जाएगी, जहां आधुनिक शिक्षण पद्धति के साथ भारतीय संस्कारों और नैतिक शिक्षा को विशेष महत्व दिया जाएगा।

विद्यालय में शिक्षीका रीता , सायमन , शक्ति , हिमांशी और यादव मेम सहित शिक्षकों की टीम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण सोनी ने प्रभावी और आकर्षक ढंग से किया, जबकि अंत में शिक्षिका सुश्री हिमांशी कलाल ने आभार व्यक्त करते हुए सभी अभिभावकों, अतिथियों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्रुप डांस और धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ। पूरे कार्यक्रम में बच्चों की मासूम मुस्कान, अभिभावकों का उत्साह और शिक्षकों की लगन स्पष्ट रूप से दिखाई दी। यह आयोजन न केवल बच्चों की उपलब्धियों का उत्सव रहा, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम भी साबित हुआ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!