Connect with us

झाबुआ

सेना के सम्मान में, नारी है मैदान मे…… नारी शक्ति ने निकाली तिरंगा रैली

Published

on

झाबुआ – विगत दिनों पहलगांव में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों का बदला लेने के लिए भारतीय सेना के द्वारा आतंकवादियों के विरुद्ध ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से की गई , एयर स्ट्राइक में सैकड़ो आतंकवादियों को मारकर उनके अड्डों को मिट्टी में मिलाकर भारतीय सेना के वीर सैनिकों ने जिस अदम्य साहस और शौर्य पराक्रम का परिचय दिया है उस पर प्रत्येक देशवासियों को गर्व है इन्हीं वीर सैनिकों के सम्मान में सामाजिक महासंघ की महिला इकाई द्वारा तिरंगा यात्रा या कृतज्ञता रैली का आयोजन किया गया । इस यात्रा में विभिन्न समाज की महिला इकाई ने अपनी सहभागिता दी ।

सोमवार शाम को करीब 7:00 बजे शहर के राजवाड़ा चौक पर शहर की विभिन्न समाज की महिला इकाई तिरंगा यात्रा या कृतज्ञता यात्रा के लिए एकत्रित हुई । इस रैली का नेतृत्व झाबुआ की नगर पालिका अध्यक्ष कविता सिंगार ने किया । इस रैली में महिला शक्तियों के हाथों में भारतीय ध्वज  लिए हुए , भारत माता की जय ….वंदे मातरम ….भारतीय सेना की जय…… ऑपरेशन सिंदूर की जय ….आदि जयकारे लगाते हुए,  रैली शहर के आजाद चौक, बाबेल चौराहा , थांदला गेट , राधाकृष्ण माग आदि अनेक क्षेत्रों से होते हुए पुनः राजवाड़ा पर समाप्त हुई । इस रैली में विभिन्न समाज की महिलाए  ड्रेस कोड धारण किए हुए , रैली का हिस्सा बनी । यात्रा के दौरान देशभक्ति से प्रेरित जयकारों से शहर का वातावरण देशभक्ति मय हो गया । तिरंगा रैली का विभिन्न सामाजिक संगठनों ने विभिन्न क्षेत्रों में स्वागत किया । रैली विभिन्न मार्गो से होते हुए राजवाड़ा चौक पर समाप्त हुई और यहां पर महिला शक्ति द्वारा एक मानव श्रृंखला बनाई गई । मानव श्रृंखला बनाने के साथ ही देशभक्ति के नारों से पूरा राजवाड़ा गुंजनयान हो गया । नपा अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंगार ने बताया कि आपरेशन सिंदूर न केवल भारतीय सेना का अदम्य साहस, शक्ति और सामरिक कुशलता का प्रतीक है बल्कि यह भी दर्शाता है कि भारत अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेगा । श्रीमती वंदना जोशी ने बताया कि आपरेशन सिंदूर सिर्फ भारतीय सेना का जवाबी हमला नहीं बल्कि एक उद्घोषणा है दृढ़ संकल्पता का । हमारी एकता और अखंडता के साथ कोई समझौता नहीं चलेगा । श्रीमती लेखा बैरागी ने बताया कि भारतीय सेना ने जिस शौर्य और पराक्रम के साथ आपरेशन सिंदूर के माध्यम से आंतकवाद का जवाब दिया है उससे पूरे देश को गर्व है । जब जब देश पर आतंकवादी हमले होंगे , तब तब भारतीय सेना को इसी तरह जवाब देना चाहिए । श्रीमती कल्पना त्रिवेदी ने बताया कि पहलगांव में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक के माध्यम से आतंकवादीयो और उनके ठिकानों को ध्वस्त किया है पूरे देश को भारतीय सेना पर गर्व है । श्रीमती सोनी ने  देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए बताया माननीय प्रधानमंत्री जी के दृढ़ संकल्प और मार्गदर्शन में भारतीय सेना ने आंतकवादीयो को उनके ठिकानों पर निशाना बनाकर देश की आन,बान , शान को अक्षुण्ण रखा है यह प्रत्येक भारतीय के लिए  गर्व की बात है । इसके अलावा भी कई महिलाओं ने आपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश की सेना को बधाई प्रेषित की । इसके पश्चात राजवाड़ा चौक पर तिरंगा यात्रा में सम्मिलित महिलाओं द्वारा राष्ट्रगान का संगान किया व देशभक्ति के नारे लगाए । अंत में सामाजिक महासंघ के डा नीरज राठौर ने सभी मातृ शक्तियों का इस तिरंगा यात्रा में सहभागिता के लिए आभार माना ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ6 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ6 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!