Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर द्वारा कुपोषण मुक्त झाबुआ अभियान एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक ली गई

Published

on



*

            झाबुआ 24 मई 2025। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा कलेक्टर सभा कक्ष में कुपोषण मुक्त झाबुआ अभियान महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग की बैठक ली गई।
            बैठक में कलेक्टर नेहा मीना ने कुपोषण के संबंध में समीक्षा कर कुपोषित बच्चों को एन आर सी में भर्ती कराने के निर्देश दिए। सी डी पी ओ एवं बीएमओ को समन्वय स्थापित कर कार्य कर प्रगति लाने के निर्देश दिए। शेष बचे हुए सेम एवं मेम बच्चों को कुपोषण से बाहर लाने हेतु कार्ययोजना बनाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया। प्रत्येक शनिवार स्वास्थ्य परीक्षण करने एवं स्पेशल कैंप लगाए जाने के निर्देश दिए। हाल ही जिले के अमलीपाड़ा ग्राम में आंगनवाड़ी केंद्र कच्चे मकान में संचालित होने पर कलेक्टर द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई और कहा कि यह बहुत ही खेदजनक स्थिति है ,आने वाले 1 माह में जिले में पूर्ण सर्वे कर सुनिश्चित किया जाए कि ऐसी स्थिति में आंगनवाड़ी केंद्र का संचालन ना हो अन्यथा सम्बंधित सीडीपीओ के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। साथ ही संबंधित सुपरवाइजर की 2 वेतनवृद्धि काटने के निर्देश दिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आरएस बघेल द्वारा अवगत कराया गया कि संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को पद से पृथक कर दिया गया हैं।
          प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रकरणों में पूर्व में आ रही  समस्या माह के अंत तक निराकरण करने के साथ नए प्रकरणों पर फोकस करने के निर्देश दिए। समस्त सीडीपीओ एवं बीएमओ को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। ब्लॉक लेवल की बैठकें आयोजित करे। आयुष्मान कार्ड के लिए कैलेंडर बनाकर कैंप आयोजित करें।
            कलेक्टर द्वारा वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए सभी को फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए। कही पर भी एक्सपायरी वाली दवाइयां ना हो सुनिश्चित करें । विभाग से संबंधित योजनाओं में बीएमओ मेघनगर की खराब परफॉर्मेंस के कारण नोटिस दिए जाने के निर्देश दिए। सीडीपीओ राणापुर को सक्रियता कार्य करें। आदि आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत निर्मित होने वाले आंगनवाड़ी केंद्रों को जल्द ही कार्य पूर्ण कर शुरू संचालित किए जाने के निर्देश दिए। यदि कोई ठेकेदार कार्य नहीं कर रहा है तो उस पर एफआईआर कर ब्लैकलिस्ट करें। कही पर कोई विवाद हो तो उसका  निराकरण कराएं।
            दौरान बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ बीएस बघेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आरएस बघेल महिला बाल विकास विभाग, जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रमिला चौहान एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!