Connect with us

DHAR

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा वृक्षारोपण हेतु चिन्हित संजय जलाशय से लगी हुई भूमि का निरीक्षण किया

Published

on


पीथमपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अंतर्गत वृह्द स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया् जाएगा
    धार, 12 जून 2025/ कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा पीथमपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अंतर्गत वृह्द स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।
    इस संदर्भ में कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने गुरूवार को नगर पालिका पीथमपुर द्वारा वृक्षारोपण हेतु चिन्हित संजय जलाशय से लगी हुई भूमि का निरीक्षण किया गया व आवश्यक निर्देश दिए गए। संजय जलाशय अपस्ट्रीम में लगभग 20 हेक्टेयर भूमि वन विभाग में उपलब्ध है, उस पर एक वृह्द स्तर पर वृक्षारोपण की योजना बनाने के निर्देश दिए गए। इसी जलाशय के सामने मुक्तिधाम वाली वन विभाग की जमीन जो लगभग 10 हेक्टेयर की है, वहॉं पर भी वृक्षारोपण के निर्देश दिए गए। साथ ही वृक्षारोपण हेतु अन्य जगहों को भी चिन्हांकित किए जाने के निर्देश भी दिए गए। एमपीआईडीसी को भी पौधे लगाने के निर्देश दिए। उन्हें अपनी फैक्ट्रियों में भी वृक्षारोपण के निर्देश दिए।
     इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य नगरपालिका अधिकरी, तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!