Connect with us

झाबुआ

दी स्ट्रेंथ बिहाइंड एवरी सक्सेस रोटरी अवार्ड से संजय कांठी सम्मानित, रोटरी क्लब आजाद को भी कई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक 3040 की अवॉर्ड सेरेमनी गवर्नर रो अनिश मलिक की लीडरशीप में संपन्न

Published

on


झाबुआ। रोटेरी इंटरनेशनल की अवॉर्ड सेरेमनी 2024-25 गवर्नर रोटेरियन अनीश मालिक की लीडरशीप में इंदौर में सम्पन्न हुई, जहां वर्षभर जिन क्लबों और रोटेरियन साथियों ने सेवा के कार्य किए, उन्हें सम्मानित किया गया। गवर्नर मलिक ने रोटरी क्लब आजाद को स्वास्थ्य कैम्प, मेडिकल बैंक, लिटरेसी और अन्य कई अवॉर्ड से सम्मानित किया। मेडिकल इक्विपमेंट के मंडल के चेयरमैन रोटेरियन संजयकुमार कांठी को वर्षभर पूरे मंडल में लगभग 32 क्लबों को मोटिवेट और कई शहरों में मेडिकल इक्यूपमेंट बैंक खुलवाने और रोटरी के हर कार्य में विशेष सहयोग के लिए दी स्ट्रेंथ बिहाइंड एवरी सक्सेस अवार्ड और कम्यूनिटी सर्विस और फाउंडेशन में दिए सहयोग के लिए कई अवॉर्ड से सम्मानित किया। रो कांठी ने मंडल के समस्त क्लब को अपने अपने शहर, गांव रोटरी क्लब के माध्यम से यह बैंक प्रारंभ करने के लिए अपने माता-पिता की स्मृति में एक एडजस्टेबल बेड और एक व्हील चेयर देने की घोषणा भी की थी, जिसमें कई क्लबों ने अपने शहर में यह बैंक प्रारंभ की। श्री कांठी ने विभिन्न सहयोगी क्लब को गवर्नर के साथ मोमेंटो प्रदान कर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।सत्र 2025-26 के गवर्नर रोटेरियन सुशील मल्होत्रा ने भी अपने गवर्नरशीप के कार्यकाल के लिए रोटेरियन कांठी को पूरे मंडल का मेडिकल इक्विपमेंट बैंक का चेयरमैन नियुक्त किया।श्री कांठी की ओर से पुनः जो क्लब अपने शहर में इसे प्रारंभ करेगा, उसे एक व्हील चेयर, दो वाकर, दो शीट चेयर अपने माता-पिता की स्मृति में डोनेट करेंगे। मेडिकल इक्यूपमेंट बैंक झाबुआ में सेवा और विशेष सहयोग के लिए रोटेरियन अजय रामावत और मनोज कटकानी को भी सम्मानित किया।
रोटरी क्लब आजाद के डायरेक्टर अजय शर्मा,सचिव सुधीर रूनवाल, उपाध्यक्ष महेश कोठारी श्रीमती समता कांठी नैना कोठारी की विशेष उपस्थिति में संजय कांठी और अजय रामावत ने गवर्नर रोटेरियन अनिश मलिक, प्रथम महिला श्रीमती सिम्मी मलिक और डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर रोटेरियन संजीव गुप्ता को आदिवासी संस्कृति की पहचान और तीर कामठी भेंटकर स्वागत किया। श्री कांठी ने गवर्नर की कार्यशैली की तारीफ करते हुए बताया कि पूर्ण जोश के साथ स्वयं ने तो कार्य किया, साथ ही मंडल के सभी रोटियनस साथियों मे भी इसे संचारित करने का प्रयास किया। इसके साथ ही व्यवहारिक कौशलता, आपसी समन्वय और सौहार्द का एक आदर्श उदाहरण पेश किया। फोटो – रोटरी गवर्नर अनीश मलिक द्वारा वरिष्ठ रोटेरियन संजयकुमार कांठी एवं रोटरी क्लब आजाद को विभिन्न अवार्ड प्रदान किए गए।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!