Connect with us

DHAR

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री नागर द्वारा विकासखण्ड तिरला के आदर्श ग्राम सलकनपुर में एक पेड मॉ के नाम हेतु पौधारोपण किया

Published

on


धार, 9 जुलाई 2025/
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर द्वारा बुधवार को विकासखण्ड तिरला के आदर्श ग्राम सलकनपुर में आयोजित एक पेड मॉ के नाम विषय पर आयोजित कार्यक्रम में नागेश्वर मंदिर के दर्शन एवं गाय पूजन करके शमशान घाट पर त्रिवेणी का रोपण किया गया। साथ ही बालाजी परिसर, शमशान घाट एवं नागेश्वर मंदिर के लिए नवांकुर समिति परम वैभव सामाजिक कल्याण समिति के द्वारा बावडी की सुंदरता हेतु स्वच्छता कार्य, स्थान पर कुर्सीयॉ, विभिन्न सामाजिक व्यक्तियों द्वारा जालियों में रोपित पौधे एवं नवीन बनाये गये दर्शनीय स्थान का अवलोकन किया गया। उन्होंने कहा कि हमारे ग्राम का शरीर शहर जैसा हो, किन्तु उसमें आत्मा ग्राम की होना आवश्यक है ऐसे आदर्श ग्राम का विकास आज की युवा को करना है। उसके पश्चात बालाजी धाम में हनुमानजी की पूजा करने के उपरांत बावडी, एवं स्थान का अवलोकन किया गया। जिसमें पोस्टर के माध्यम से पूर्व के स्थान एवं वर्तमान स्थान को दिखाया गया। परिसर में किए गए कार्यों का अवलोकन, बावड़ी पुनर्जीवन एवं वृक्षारोपण का अवलोकन कर मार्गदर्शन दिया गया।
श्री नागर ने वहॉ उपस्थित ग्रामीणो, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्राम के युवाओं को अपने उदबोधन में आदर्श ग्राम पूर्ण करने के लिए कहा गया।  आदर्श ग्राम में समरसता हो, नशा मुक्त ग्राम, लघु उद्योग, फसलो के आधार पर ग्राम में व्यापार बढाने, हमारे ग्राम में पंचायत, विद्यालय, अस्पताल सुंदर हो, गलियॉ में गंदगी ना हो, गटर आदी का अच्छा निकास हो, वहॉ के युवाओं केा अपने ग्राम को समृद्ध बनाने के प्रयास करने की चाह होना आवश्यक है।  ग्राम के विकास में सभी ग्रामवासियों का सहयोग लेना आवश्यक है। मदन मालवीय का उदाहरण देते हुए कहा गया कि ग्राम में ग्रामसभा, प्रवचन, पाठशाला, व्यायामशाला, त्योहारों को महोत्सव के रूप में मनाया जावे। उन्होंने कहा गया कि समिति द्वारा जो हरियाली, बावडी एवं सार्वजनिक स्थानो को बनाया गया है यह कार्य प्रशंसनीय है।  आगे आप कार्य अच्छा करते रहे।
कार्यक्रम में श्री विनोद मोहने सलाहकार, श्री अमित शाह संभाग समन्वयक इन्दौर, सरंपच श्रीमती लक्ष्मी मोहने एवं श्री मोहन जाट समाजसेवी सलकनपुर सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ5 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ5 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!