Connect with us

DHAR

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने से बैंक मुख्य कार्यपालन अधिकारी सम्मानित

Published

on


धार, 16 जुलाई 2025।
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक भोपाल (नाबार्ड) द्वारा 44वें स्थापना दिवस का आयोजन बुधवार को मध्यप्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय, ई-5 अरेरा कॉलोनी, भोपाल में आयोजित किया गया। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, धार द्वारा एसएलआर हेतु शासकीय प्रतिभुति में निवेश कर आय में वृद्धि कर बैंक की स्व-निधि में राशि  2945.81 लाख रूपए की वृद्धि का होना लगातार लाभ में संचालित होना, ऋण वितरण लक्ष्यानुरूप राशि 89498.55 लाख रूपए का किया जाना, बैंक की वसूली का प्रतिशत गत वर्ष से 1.18 प्रतिशत की वृद्धि कर 60.01 करना, बैंक की अमानत में राशि 10443.37 लाख रूपए की वृद्धि कर राशि  94462.73 लाख रूपए की गई। बैंक द्वारा पूंजी प्रबंधन हेतु भी उत्कृष्ट कार्य किया जाकर भारतीय रिजर्व बैंक एन.डी.एस कॉल अंतर्गत निवेश हेतु अनुमति प्राप्त की गई है। इस अवधि में बैंक द्वारा एन.पी.ए. प्रबंधन हेतु समग्र रूप से कार्य कर एन.पी.ए. के प्रतिशत में कमी की गई। जिला बैंक धार द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने से नाबार्ड द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अशोक बर्णवाल, आई.ए.एस,एसीएस, मध्य प्रदेश शासन एवं श्रीमती सी सरस्वती मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड के कर कमलो से श्री के.के.रायकवार बैंक मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सम्मानित किया गया है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!