Connect with us

DHAR

विश्व सिकल सेल दिवस- एक जागरूकता आंदोलन-राज्यमंत्री श्रीमती ठाकुर

Published

on

धार, 19 जून 2025/ विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सरदार सिंह मेडा, जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ रमेश मुवेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राकेश शिन्दे की उपस्थित में मनाया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्रीमती ठाकुर द्वारा हरीझण्डी दिखाकर जन जागरूकता हेतु रैली निकाली गई। जिसका उद्देश्य इस अनुवांशिक रक्त विकार के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इससे प्रभावित लोगों के जीवन में सुधार लाना है। सिकल सेल रोग एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती है, जो विशेष रूप से आदिवासी समुदायों में अधिक पाई जाती है।
विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर राज्यमंत्री श्रीमती ठाकुर ने कहा कि हमें इस अनुवांशिक रक्त विकार के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसके प्रसार को रोकने के लिए काम करने की आवश्यकता है। हमें सिकल सेल रोग के लक्षणों और बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी फैलानी चाहिए और प्रभावित लोगों के लिए समर्थन प्रदान करना चाहिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश शिंदे ने बताया कि सिकल सेल रोग एक प्रकार की अनुवांशिक रक्त विकार है। जिसमें लाल रक्त कोशिकाएं अर्धचंद्राकार या हंसिया के आकार की हो जाती हैं। जिससे शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होती है। इसके प्रमुख लक्षणों में थकान, हड्डियों में दर्द, संक्रमण की आशंका, रक्ताल्पता और अंगों को नुकसान शामिल हैं।

इसके लिए हमें विभिन्न कदम उठाने होंगे-
स्क्रीनिंग और जेनेटिक काउंसलिंगरू समय पर विवाह पूर्व परामर्श और आनुवांशिक परीक्षण करवाना। स्वास्थ्य सेवाओं का विस्ताररू स्कूलों, कॉलेजों और समुदायों में जागरूकता कार्यक्रम चलाना और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना। आर्थिक सहायतारू रोगियों को मुफ्त दवाएं, ब्लड ट्रांसफ्यूजन और अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान करना।

जागरूकता और समाधान

इस दिवस के अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुभाष जैन ने बताया कि, हमें सिकल सेल रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसके प्रसार को रोकने के लिए काम करने की आवश्यकता है। सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम एवं उपचार के लिए ‘राज्य हिमोग्लोबिनोपैथी मिशन’ शुरू किया है। इस मिशन के तहत धार के आदिवासी बाहुल्य जिले में 1284194 नागरिकों की सिकल सेल स्क्रीनिंग की जा चुकी है और 25133 वाहक है  और 2535 सिकल रोगी चिन्हित किए गए हैं। विश्व सिकल सेल दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य संस्थायो पर सिकल सेल अनीमिया की स्क्रीनिंग एवं परामर्श हेतू केम्प का आयोजन किया जा रहा है। आज के दिन 2200 से अधिक लोगो की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ12 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!