Connect with us

झाबुआ

नशे से दूरी है, जरूरी” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा रानापुर थाना क्षेत्र में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

Published

on


*”
            “नशे से दूरी है, जरूरी” अभियान के अंतर्गत जिले में नशामुक्ति हेतु जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में दिनांक 19 जुलाई 2025 को रानापुर थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के कुशल नेतृत्व में एक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
         कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को नशे की लत से मुक्त कर एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं जागरूक समाज की स्थापना करना है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने संबोधन में बताया कि नशा न केवल व्यक्ति की सेहत को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार, सामाजिक संबंधों और आर्थिक स्थिति को भी गंभीर नुकसान पहुँचाता है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराएं।
        उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारी युवा पीढ़ी विभिन्न प्रकार के नशे से बुरी तरह प्रभावित हो रही है। युवाओं को नशे की लत से दूर रखने हेतु इस प्रकार के नशा मुक्ति कार्यक्रमों का आयोजन जिलेभर में किया जा रहा है।
          कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, बैनर, पंपलेट और सोशल मीडिया के माध्यम से नशे के खिलाफ संदेश प्रसारित किए गए। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, विद्यार्थियों और युवाओं ने इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुलिस की इस पहल की सराहना की।
              इस अवसर पर एसडीओपी झाबुआ श्रीमती रूपरेखा यादव, डीएसपी श्री कमलेश शर्मा, डीएसपी श्री गिरीश कुमार जेजुरकर, रक्षित निरीक्षक श्री अखिलेश राय, थाना प्रभारी रानापुर निरीक्षक श्री दिनेश रावत, रक्षा सखी टीम सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
           पुलिस विभाग का यह प्रयास समाज में नशे के विरुद्ध एक सशक्त संदेश देने के साथ-साथ जनभागीदारी के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ11 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!