Connect with us

झाबुआ

मातृधरा अभियान” के अंतर्गत स्लोगन लेखन प्रतियोगिता 22 जुलाई से 26 जुलाई 2025 तक

Published

on

झाबुआ, 22 जुलाई 2025। जिले में कलेक्टर नेहा मीना की पहल पर महिलाओं की भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मातृधरा अभियान (नारी शक्ति से प्रकृति को शक्ति)” प्रारम्भ हुआ हैं। “मातृधरा अभियान” के तहत 22 जुलाई से 26 जुलाई 2025 तक एक विशेष स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य समाज में महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। अभियान की थीम “नारी शक्ति से प्रकृति को शक्ति” इस बात का प्रतीक है कि जैसे धरती माँ संपूर्ण जीवन को पोषित करती हैं, वैसे ही महिलाएं भी प्रकृति की रक्षक और पोषक के रूप में समाज की बुनियाद हैं।

इस प्रतियोगिता की थीम है:- “नारी शक्ति से प्रकृति को शक्ति”-  जिसके अंतर्गत प्रतिभागी पर्यावरण एवं नारी शक्ति से जुड़े प्रेरणादायक स्लोगन प्रस्तुत करेंगे। इस प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं और छात्राओं को अपनी रचनात्मकता और विचारों को जनहित में प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। साथ ही यह कार्यक्रम जनमानस में पर्यावरणीय चेतना को प्रबल करने की दिशा में एक सार्थक कदम सिद्ध होगा।

प्रतियोगिता की विशेषताएं:-
प्रतिभागियों की भाषिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए, प्रतियोगिता तीन भाषाओं भीली, हिंदी और अंग्रेज़ी में आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में विभाजित है:- स्कूली छात्र छात्राएं, महिलाएं (18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग)।
प्रत्येक श्रेणी से अलग-अलग विजेताओं की घोषणा की जाएगी, जिन्हें आकर्षक पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

चयनित स्लोगनों का सार्वजनिक प्रदर्शन:-
प्रतिभागियों द्वारा श्रेष्ठ स्लोगनों को ग्राफिक डिज़ाइन एवं प्लेकार्ड/पोस्टर के रूप में तैयार किया जा सकता है। शीर्ष 10 स्लोगन अभियान की पर्यावरण रैली में प्रदर्शन हेतु शामिल किए जाएंगे, जिससे वे समाज के व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुँच सकें।

प्रतिभागिता प्रक्रिया:-
स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे नीचे दिए गए लिंक पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करें और अपना स्लोगन जमा करें। साथ ही, यदि संभव हो तो स्लोगन की कोई रचनात्मक डिज़ाइन या पोस्टर भी अपलोड करें। स्लोगन अपलोड करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2025 है।

ऑनलाइन प्रविष्टि हेतु लिंक:- https://forms.gle/JJVbjz4MuD5aVKSk7

प्रतिभागिता के लिए निम्नलिखित जानकारियाँ आवश्यक होंगी:-
प्रतिभागी का नाम, मोबाइल नंबर, आयु वर्ग (श्रेणी), भाषा का चयन, स्लोगन का पाठ तथा (यदि उपलब्ध हो) डिज़ाइन या पोस्टर की प्रविष्टि।

उद्देश्य और अपेक्षित परिणाम:-
इस प्रतियोगिता के माध्यम से मातृधरा अभियान यह संदेश देना चाहता है कि नारी सशक्तिकरण और प्रकृति संरक्षण दो ऐसे स्तंभ हैं, जिन पर सतत विकास की नींव रखी जा सकती है। यह आयोजन समाज के सभी वर्गों को, विशेषकर महिलाओं और युवतियों को, पर्यावरणीय मुद्दों में भागीदारी का मंच प्रदान करेगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ24 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ24 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!