Connect with us

झाबुआ


1 जुलाई से 30 अगस्त 2025 तक पशुपालन विभाग की टीम द्वारा पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा
 

Published

on


             झाबुआ, 22 जुलाई 2025। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एफएमडी टीकाकरण श्री योगेश्वर कृष्ण गौशाला कल्याणपुरा में किया गया।
              प्रभारी उपसंचालक पशुपालन डॉ. अमर सिंह दिवाकर द्वारा बताया गया कि खुरपका मुंहपका बीमारी एक वायरस जनित रोग है जो पशुओं में होता है बीमारी के कारण पशुओं के पैर एवं मुंह में छाले हो जाते हैं जिसके कारण पशु को बुखार भी होता है एवं दुधारू पशुओं की दुग्ध उत्पादन क्षमता भी कम हो जाती है यह बीमारी 8 से 15 दिन रहती है बीमारी से बचाव के लिए भारत सरकार द्वारा निः शुल्क टीकाकरण कार्यक्रम किया जाता है। जिसके तहत पूरे जिले में सभी गौवंश एवं भैंसवंशी पशुओं को निः शुल्क एफएमडी टीकाकरण किया जायेगा।
                जिले में यह टीकाकरण कार्यक्रम 01 जुलाई 2025 से प्रारंभ होकर 30 अगस्त 2025 तक चलेगा पशुपालन विभाग की टीम द्वारा सभी ग्रामों के पशुओं को टीकाकरण किया जाएगा। प्रभारी उपसंचालक पशुपालन डॉ. अमर सिंह दिवाकर द्वारा बताया गया कि सभी पशुपालकों को एफएमडी टीका अपने पशुओं को अवश्य लगवाना चाहिए।
                 इस दौरान गौशाला अध्यक्ष श्री रमन भाई, पशु चिकित्सक डॉ. अमित दोहरे, श्री जीवराज बुंदेला, डॉ. रीना, पशु प्रचालक श्री जोखला भाबर, विष्णु पाल गौसेवक गौ भक्त एवं गौशाला का स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान श्री प्रकाश चौहान मीडिया प्रभारी का सराहनीय  योगदान रहा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ17 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ17 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!