Connect with us

झाबुआ

शासकीय कन्या महाविद्यालय में नवागत प्राचार्य डॉ अंजना सोलंकी ने पदभार ग्रहण किया

Published

on

झाबुआ – शासकीय कन्या महाविद्यालय झाबुआ में आज नवागत प्राचार्य डॉक्टर अंजना सोलंकी ने प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जे सी सिंन्हा प्रशासनिक अधिकारी डॉ रविंद्र सिंह व वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर संजू गांधी की उपस्थिति में प्राचार्य का पद ग्रहण किया। ज्ञात हो कि शासकीय कन्या महाविद्यालय झाबुआ में विगत कई वर्षों से महिला प्राचार्य की मांग हो रही थी। इस अवसर पर नवागत प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरे लिए यह पर एक चुनौती है, मैं कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करूंगी । सब के सहयोग से महाविद्यालय के विकास में कोई कसर नहीं रहने दूंगी ।  इस अवसर पर अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जे सी सिन्हा ने कहा कि कन्या महाविद्यालय के लिए आज गौरव का क्षण है में नवागत प्राचार्य को नयी जिम्मेदारियों के लिए बधाई देता हूं साथ ही आश्वस्त करता हूं कि जब भी आपको मेरी सहायता व मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ेगी, मैं हमेशा तैयार रहूंगा। अग्रणी महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर रविंद्र सिंह ने कहा कि कन्या महाविद्यालय के लिए आज का दिन एक ऐतिहासिक दिन है कन्या महाविद्यालय को आज मातृशक्ति के रूप में एक महिला प्राचार्य मिला है, मैं डॉक्टर अंजना सोलंकी को नए दायित्व व नयी जिम्मेदारीयों की बधाई देता हूं । प्राचार्य ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात महाविद्यालय का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया व आवश्यक निर्देश दिए । महाविद्यालय परिवार ने नवागत प्राचार्य का पुष्प गुच्छ व हार पहनाकर स्वागत किया । इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर सारिका डूडवे, डॉक्टर प्रीति समदरिया त्रिपाठी, डॉक्टर लोकेंद्र सिंह झाला डॉक्टर प्रियंका भालिया, डॉक्टर रिद्धि माहेश्वरी ,श्रीमती तारा बिलवाल, श्री प्रकाश मैडा़ सुश्री सरिता भगोरा सुश्री जय श्री जोशी , श्री निर्भय सिंह नायक, श्री राम सिंह गणावा, श्री रमेश , श्रीमती पार्वती हिहोर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!