Connect with us

झाबुआ

बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं बलात्कार के अपराध में आरोपी को आजीवन सश्रम कारावास की सजा।

Published

on


दिनांक 16.03.2021 को फरियादी/पीड़िता के माता पिता कोर्ट पेशी झाबुआ गये थे, करीबन 5 बजे शाम को वापस घर आये तो पीड़िता घर पर नहीं मिली। फिर उन्होंने पीड़िता की तलाश रिश्तेदारी व आसपास की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उन्हें शंका हुई कि उसकी नाबालिग लड़की पीड़िता उम्र-17 वर्ष को रोहित पिता केतरूस बबेरिया निवासी-राणापुर का बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया होगा।
         फरियादी की रिपोर्ट पर थाना झाबुआ में अपराध क. 640/2021 अपराध अंतर्गत धारा 363 भा.द.सं. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
         पुलिस टीम द्वारा पीड़िता को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बालिका की दस्तयाबी उपरांत प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं – धारा 366, 376, 376 (2) (एन) IPC एवं धारा 5 (एल)/6, 5 (जे) (ii)/6 लैंगिक अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम 2012 का इजाफा किया गया।
प्रकरण की विवेचना:
इस प्रकरण की विवेचना उप निरीक्षक हीरालाल मालीवाड़ द्वारा की गई।
*न्यायालय का निर्णय:*
प्रकरण में सुनवाई के उपरांत माननीय अपर सत्र एवं विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट), जिला झाबुआ श्री सुभाष सुनहरे द्वारा आरोपी रोहित पिता केतरूस बबेरिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी रानापुर को दोषसिद्ध पाते हुए धारा 5L/6 एवं 5(जे)(ii)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत आजीवन सश्रम कारावास तथा ₹5000/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
प्रकरण का संचालन:
उक्त प्रकरण में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक श्रीमती मनीषा मुवेल द्वारा प्रभावी रूप से पक्ष प्रस्तुत किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ21 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ22 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!