Connect with us

झाबुआ

जिले में संचालित छात्रावास, आश्रम एवं आवासीय परिसर में गठित दलों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किये जा रहे है

Published

on




           झाबुआ, 24 जुलाई 2025। संभागायुक्त इंदौर श्री दीपक सिंह के निर्देशानुसार जिले में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के लिए संचालित छात्रावास, आश्रम एवं आवासीय परिसर में भोजन, पानी, स्वास्थ्य सुरक्षा तथा शिक्षा व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए आकस्मिक निरीक्षण के लिए दल गठित किया गया था।
           संभागायुक्त के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में जिले में गठित दलों द्वारा विभिन्न शिक्षण एवं आवासीय संस्थाओं में निरीक्षण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मोरडुंडिया, कन्या एवं बालक छात्रावास मोरडुंडिया राणापुर का निरीक्षण किया गया।
              अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद सुश्री तनुश्री मीणा द्वारा बालक आश्रम दाडीया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सीनियर बालक छात्रावास सारंगी, करवड़, मठमठ तहसील पेटलावद का निरीक्षण किया गया।
              अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ के द्वारा बीईओ झाबुआ, खंड चिकित्सा अधिकारी महिला कर्मचारी के साथ विकास खण्ड शिक्षा झाबुआ अंतर्गत जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास क्रमांक 01 झाबुआ, जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास क्रमांक 02 झाबुआ, जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास क्रमांक 03 झाबुआ, जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास क्रमांक 04 झाबुआ, जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास क्रमांक 05 झाबुआ, जनजातीय संयुक्त सीनियर बालक छात्रावास झाबुआ एवं जिला स्तरीय बालक उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान झाबुआ छात्रावासो का स्थल निरीक्षण किया गया।
              मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद श्री देवेंद्र बराडिया एवं शिक्षिका शासकीय उ. मा. वि. विद्यालय थांदला सुश्री मनोरमा भाबर, सिविल अस्पताल थांदला डॉ. संकेत जैन द्वारा अनुभाग थांदला अन्तर्गत महर्षि दयानंद आवासीय बालक एवं वन कन्या आश्रम थांदला का औचक निरीक्षण किया गया।
      निरीक्षण के दौरान छात्रावास में निवासरत विद्यार्थियों को शासन की ओर से मिलने वाली सुविधाओं भोजन, पानी, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं शिक्षा आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई एवं छात्रों का फीडबैक लिया गया। इसी प्रकार जिले में विभिन्न दलों द्वारा निरंतर निरीक्षण किया जायेगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!