Connect with us

झाबुआ

नशे से दूरी है जरूरी” — झाबुआ पुलिस का प्रभावशाली जनजागरूकता अभियान।

Published

on

         मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत दिनांक 25 जुलाई 2025 को बस स्टैंड मेघनगर, एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय नौगांव, थांदला रोड रेलवे स्टेशन एवं कृष्णा फैक्ट्री मेघनगर, माध्यमिक विद्यालय खजूरखो, माध्यमिक विद्यालय बड़ी दूधी में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किए गए।

https://youtu.be/Zw_66Qy0Lyo?si=i49nf0RdMeNpSHH0
        इस अवसर पर नागरिकों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, मानसिक व शारीरिक हानियाँ, और समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं को विशेष रूप से संबोधित करते हुए, उन्हें नशे से दूर रहने व दूसरों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।
            यह समग्र अभियान पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के कुशल नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया के मार्गदर्शन में जिलेभर में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। नशामुक्ति के इस जनसंकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के लिए नुक्कड़ नाटक, सोशल मीडिया प्रचार, बैनर, पंपलेट वितरण, लघु फिल्म, हस्ताक्षर अभियान, रंगोली, ड्राइंग तथा जन संवाद कार्यक्रम जैसे प्रभावशाली माध्यमों का प्रयोग किया जा रहा है।
        रक्षासखी पुलिस टीम ने युवाओं को जागरूक करते हुए यह संदेश दिया कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और नशा उन्मूलन के इस प्रयास की सराहना करते हुए इससे जुड़ने का संकल्प लिया।
       साथ ही ब्रम्हकुमारी जैसी संस्थाएं भी झाबुआ पुलिस के साथ नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है।
           झाबुआ पुलिस का यह प्रयास समाज को नशे के विरुद्ध जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण, सकारात्मक और सतत पहल है, जो एक स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध समुदाय के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!