Connect with us

झाबुआ

पशुपालन विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

Published

on


*

           झाबुआ, 25 जुलाई 2025। पशुपालन विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभाग के 30 अधिकारी/कर्मचारी एवं अन्य लोगों ने रक्तदान किया।
            कलेक्टर नेहा मीना जिले की महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति लगातार समर्पित है एवं उनके उत्थान के लिए नवाचार किये जा रहे है। कलेक्टर नेहा मीना से प्रेरणा लेकर प्रभारी उपसंचालक पशुपालन डॉ. अमर सिंह दिवाकर द्वारा सभी कर्मचारियों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
             डॉ. चौहान ने रक्तदान से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया उन्होंने रक्तदाताओं से रक्तदान करने का अनुभव पूछा।  प्रथम बार रक्तदान कर रही डॉ. अनीता, डॉ. संगीता,  तुलसा वसुनिया ने बताया कि रक्तदान कर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है और वह  अन्य महिलाओं को भी रक्तदान करने की के लिए प्रेरित करेंगे।
             रक्तदान शिविर आयोजित करने में डॉक्टर सावन सिंह चौहान का सराहनीय  योगदान रहा। डॉ. अमित दोहरे, डॉ. दिलीप निनामा, डॉ. मनीष चौहान,  डॉ. कमलेश, डॉ.  सुरेंद्र खराड़ी एवं नाहर सिंह गुड़िया ने शिविर आयोजन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई डॉ. डामोर ने सभी का आभार माना एवं आमजन को रक्तदान करने की अपील की।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!