Connect with us

झाबुआ

झपट मारी करने वाले ही निकले बैंक डकैती की योजना बनाने वाले आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार
एस.डी.ओ.पी. पेटलावद सुश्री अनुरक्ति साबनानी की योजना से गिरफ्तार हुवे

Published

on

72 घंटे के भीतर झपटमारी की घटना का भी खुलासा

जिले में लूट, डकैती, चोरी जैसी आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपालसिंह महोबिया एवं समस्त एस.डी.ओ.पी. के मार्गदर्शन में समस्त थाना व चौकी प्रभारियों को पेट्रोलिंग एवं गश्त तेज करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 01.08.2025 को चौकी सारंगी को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति यूनियन बैंक सारंगी में डकैती की योजना बना रहे हैं।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों, एस.डी.ओ.पी. पेटलावद सुश्री अनुरक्ति साबनानी को सूचित कर, उनके मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पेटलावद द्वारा दो टीमों का गठन कर मौके पर घेराबंदी की गई।
पुलिस टीम ने सतर्कता एवं रणनीति के साथ 6 बदमाशों को मौके से गिरफ्तार किया, जो डकैती की योजना बनाते पकड़े गए।
गिरफ्तार आरोपी:
1. सोनु पिता गोविन्द बास्केल (उम्र 20), निवासी ग्राम दुगनी, थाना धामनोद, जिला धार
2. अभिषेक पिता रमेश मानठाकुर (उम्र 20), निवासी बड़वाह, जिला खरगौन
3. पियुष पिता चन्द्रदेव गिरी गोस्वामी (उम्र 21), निवासी राजगढ़, जिला धार
4. शिवा पिता हरमसिंह अलावा (उम्र 20), निवासी अलिराजपुर
5. मुकुंज पिता राकेश अग्रवाल (उम्र 20), निवासी सरदारपुर, जिला धार
6. अंकित पिता श्रीकांत पटेल (उम्र 20), निवासी मचवा, जिला दाहोद, गुजरात
समस्त आरोपी हाल मुकाम इन्डोरामा जिला धार
आरोपियों से जप्त सामग्री:
• गोफन, पत्थर, लाल मिर्च पाउडर
• 2 लोहे की सब्बल (1 बड़ी, 1 छोटी)
• 1 तेज धारदार फालिया
• 2 मोटरसाइकिलें:
o पल्सर (क्रमांक: MP09 ZY 6024)
o टीवीएस राइडर (क्रमांक: MP09 ZY 4720)
झपटमारी की घटना का खुलासा: पूछताछ के दौरान आरोपियों ने दिनांक 30.07.2025 की रात्रि लगभग 09:00 बजे सिटी कैमिस्ट मेडिकल स्टोर, अंबिका चौक, पेटलावद के व्यापारी श्री विनोद जैन से की गई झपटमारी की घटना को भी स्वीकार किया।
लूट में जप्त सामग्री:
₹29,500 नकद
एक बैग



देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!