Connect with us

झाबुआ

मेघनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा होटलो की जांच

Published

on


*

            झाबुआ, 04 अगस्त 2025। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशों के परिपालन में 04 अगस्त 2025 को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मेघनगर की होटलों एवं किराना दुकानों की त्यौहार के मद्देनजर जांच कर कार्यवाही की गई है। जिसमें मुख्य रूप से थान्दला रोड स्थित नवकार स्वीट्स, संघवी स्वीट्स, मोहनलाल शांतिलाल किराना आदि से बर्फी, सेव, टोस्ट पनीर, मैदा, बेसन इत्यादि के नमूने जाँच में लिए गए है। जांच में लिए गए नमूनों को भोपाल स्थित परीक्षण प्रयोगशाला में जाँच हेतु भेजा जा रहा है।
            खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री वेलसिंह मोरी द्वारा बताया गया कि कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में आज नगर में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। जिसमें आगामी त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न होटल एवं मिठाई दुकानों की जांच की गई है। यह अभियान लगातार रक्षाबंधन तक जारी रहेगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!