Connect with us

झाबुआ

धूम धाम से हुआ भगवान काशी विश्वनाथ का नगर भ्रमण

Published

on

भव्य जुलुस के साथ सुसज्जित पालकी मे विराजित होकर निकले भगवान काशी विश्वनाथ

थांदला- ( वत्सल आचार्य की रिपोर्ट). थांदला पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार को स्थानीय प्राचीन काशी विश्वनाथ मन्दिर से भगवान काशी विश्वनाथ का परम्परागत नगर भ्रमण सवारी निकाली गई । सवारी का नगर भम्रण स्थानीय काशी विश्वनाथ महादेव मन्दिर से ठिक सायं 05 बजे आरती उपरांत प्रारम्भ हूआ । जिसमें भगवान को सुसज्जीत झाॅंकी के रूप में पालकी मे विराजमान किया गया था । 

इस अवसर पर सवारी मार्ग में सर्व प्रथम वैकुंठ धाम गुरूव्दारा , बाॅंके बिहारी मन्दिर, नर नारायण मंदिर , श्री बडे रामजी मन्दिर, सावरिया सेठ मन्दिर , चारभुजा नाथ मन्दिर,अम्बिकेश्वर मन्दिर मठवाला कॅूंआ , नृसिंह-ऋशभदेव मन्दिर पर आरती उतारी गई ं। सवारी देर रात्रि 9 बजे         गांधी चैक सरदार पटेल मार्ग होती हुई पुनः मन्दिर पहॅूंची जहाॅं पर आरती उपरांत विराम दिया गया।

विभिन्न दलों ने दी प्रस्तुती   

सवारी में अहिल्या बाई होलकर के विशाल चित्र    को सुसज्जीत बग्गी में विराजमान किया गया था । जिसके आगे स्थानिय आदिवासी नृतक दल व्दारा स्वागत नृत्य की प्रस्तुती दी गई, रामदल अखाडा राजापुरा व्दारा आश्चर्य चकित करने वाले करतब का  शौर्य प्रदर्शन कर किया गया , सेंधवा से आये रंगोली कलाकार व्दारा जगह-जगह आर्कशक स्वागत रंगोली उकेरी गई , ढोल व ताशे की थाप पर युवाजन थिरकते हूए झाॅंझ डमरू बजाते हूए हर -हर महादेव आ रही पालकी जय महाकाल की के जयकारें के साथ चले रहे थे । बाहूबली महाकाल एवं पंचमुखी हनुमान जी का रूप धारण किये चल रहे कलाकार के साथ हर कोई सेल्फी लेने हेतू आतुर रहा । वही लक्ष्मी बैण्ड व्दारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जा रही थी । जिससे पुरा सवारी मार्ग भक्तिमय हो गया था । 

पालकी में विराजे चन्द्रमोलेष्वर स्वरूप 

सवारी में स्थानिय कल्लेशवर महादेव मन्दिर भक्त मंडल व्दारा बाबा महाकाल की राजसी पालकी के साथ सम्मिलित हूए जिसकें आगे कडाबीन तोप व्दारा सलामी दी जा रही थी । पालकी में भगवान चंद्र मोलेश्वर के स्वरूप का दर्शन कर हर कोई अपने आप को उज्जैन नगरी में दर्शन का आभास करने लगा । पालकी के साथ बडी सख्या में युवाजन जयकार के साथ चल रहे थे ।  

जगह -जगह हूआ स्वागत 

सवारी का जगह जगह पुश्पवर्शा एवं फलाहर वितरण कर स्वागत किया गया है । बडी संख्या में श्रृद्धालुओं का सेैलाब सडकों पर देखा गया । इस अवसर पर सुभाष


मार्ग पर पार्शद समर्थ उपाध्याय के नेतृत्व में बोहरा समाज व्दारा, सांवरिया सेठ मन्दिर पर पुजारी बिटटु भटट के नेतृत्व में गवली समाज व महिला भजन मण्डली व्दारा , चार भुजानाथ मन्दिर पर भोला भण्डारी परिवार के कन्हैयालाल पालीवाल, श्रीमंत अरोरा व्दारा, मठवाला कॅूंआ चैराहे पर अम्बिकेश्वर भक्त मंडल व्दारा, जवाहर मार्ग पर यश राठौड मित्र मण्डल व्दारा फलहार खिचडी वितरण, आजाद चैक पर जय हो गू्रप व्दारा ढंडाई वितरण कर, नगर परिशद अध्यक्ष प्रतिनिधी सुनिल पणदा , उपाध्यक्ष पंकज राठौड,  भाजपा नेता सचिन सौलंकी, पार्षद आषीश सोनी , जगदीश प्रजापत व्दारा, पिपली चैराहे पर राजू वैध जी ने व  पार्षद राजू धानक ने कचंन सामाजिक संस्था व्दारा, गांधी चैक पर मोदी परिवार व्दारा शीतल पेय वितरण कर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया ।    

इस अवसर पर अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनल जसवंत भाभर, मण्डल अध्यक्ष बंटी डामोर, महामंत्री जितेन्द्र राठौड, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक अरोरा ,पार्षद समर्थ उपाध्याय ,पं. कैलाश आचार्य, रामायण मडंल के संरक्षक किशोर आचार्य  , जगमोहनसिंह राठौर्, राजेन्द्र उपाध्याय, बालमुकुन्द आचार्य, ओमप्रकाश शर्मा, भगवानलाल शर्मा, किशोर पडियार ,कल्लेश्वर धाम के गादीपति गिरिश धानक , भूषण भटट, कार्यक्रम संयोजक युवारामायण मंडल के अध्यक्ष धवल अरोड़ा , विपुल आचार्य व  सहीत बडी संख्या में श्रृद्धालु सम्मिलित हूए ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!