Connect with us

झाबुआ

कलेक्टर ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के मूक बधिर बच्चों को स्कूल बैग उपहार स्वरूप भेंट किये

Published

on

झाबुआ – ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात घर से वापस आए सीडब्ल्यूएसएन हॉस्टल के मूक बधिर बच्चों से मिलने कलेक्टर नेहा मीना जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पहुंचे। कलेक्टर को अपने बीच पाकर बच्चें आनंदित हो गये। विद्यालय प्रारम्भ होने के अवसर पर कलेक्टर ने बच्चों को उपहार स्वरूप स्कूल बैग भेंट करें एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। कलेक्टर ने बच्चों संग भोजन किया। कलेक्टर ने बच्चों से सांकेतिक भाषा में बात की। बच्चों ने भी साइन लैंग्वेज में कलेक्टर को धन्यवाद दिया। इसी के साथ कलेक्टर ने बच्चों के स्वास्थ्य बारें में जानकारी ली। कलेक्टर ने उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग श्री पंकज सांवले को स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से समस्त बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए। इसी के साथ ही बच्चों का स्वास्थ्य प्रोफाइल कार्ड व आभा आईडी बनवाए जाने के भी निर्देश दिए। जिससे बच्चों के सभी स्वास्थ्य रिकॉर्ड को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संग्रहित किया जा सके, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंच में आसानी हो। कलेक्टर द्वारा बच्चों की खुशहाली और मानसिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने के लिए हॉस्टल में आनंद विभाग की विभिन्न गतिविधियां आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला परियोजना समन्वयक श्री रालु सिंह सिंगार को निर्देशित किया कि समय-समय पर छात्रावास का निरीक्षण कर आवश्यकताओं की यथा समय पूर्ति करें। इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा हॉस्टल के अधीक्षक से हॉस्टल में आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। जिसे उप संचालक सामाजिक न्याय और जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा अभियान को यथा समय पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। सप्ताह के अंत तक सभी बच्चों को घर से वापस लाकर केंद्र में कक्षाओं का संचालन सुचारू रूप से किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान समग्र शिक्षा के एपीसी आई ई डी के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की छात्रावास एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!