Connect with us

झाबुआ

वीर सैनिक भाईयों की कलाई न रहे सूनी. मेट्रो एजुकेशन एकेडमी विद्यालय की बहनों ने भेजे रक्षासूत्र।

Published

on

इन रक्षासूत्रों में नारी शक्ति की दुआएं और कृतज्ञता छिपी है, जो हमारे सैनिकों के मनोबल को और ऊंचा करेगी।
तरुण जैन एसडीएम थांदला

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)

रक्षाबंधन पर्व के पहले नगर में बहनों ने देशभक्ति और रक्षाबंधन की अद्भुत मिसाल पेश की गई।
नगर की रक्षासूत्र समिति एवं संस्कारित संस्था मेट्रो एजुकेशन एकेडमिक विद्यालय थांदला के स्टाफ एवं नन्ही बहनों द्वारा सीमाओं पर तैनात देश के जांबाज सैनिकों के लिए रक्षासूत्र भेजे अनुविभागीय कार्यालय में रक्षासूत्र समिति एवं मेट्रो एजुकेशन एकेडमिक विद्यालय द्वारा एसडीएम महोदय को देश के वीर सैनिक भाईयों के लिए रक्षासूत्र के बॉक्स भेट किये विद्यालय के नन्हे बच्चों एवं बहनों द्वारा रक्षा सूत्र भेज कर जताया कि उनका रक्षक सिर्फ उनका भाई ही नहीं, बल्कि सरहद पर डटे वीर जवान भी हैं। यह पहल न केवल रक्षाबंधन को एक नया आयाम देती है, बल्कि देश के प्रति नागरिक जिम्मेदारी और भावनात्मक एकजुटता का भी परिचायक है। संतो की नगरी की धरती से उठी यह आत्मीय भावना एक संदेश है जब तक सैनिक जागते हैं, तब तक देश चैन से सोता है
मातृ शक्ति के इस स्नेह और समर्पण की सराहना करते हुए अनुविभागीय अधिकारी तरुण जैन ने कहा हम देश के भीतर तब ही सुरक्षित रह सकते हैं, जब सीमा पर हमारे सैनिक रात-दिन डटे रहते हैं। इन रक्षासूत्रों में नारी शक्ति की दुआएं और कृतज्ञता छिपी है, जो हमारे सैनिकों के मनोबल को और ऊंचा करेगी।
विद्यालय द्वारा अनुविभागीय अधिकारी तरुण जैन का स्थानांतरण रतलाम होने पर स्वागत सम्मान कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ11 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!