Connect with us

झाबुआ


शासकीय भवनों में लागू होगी प्रीपेड स्मार्ट मीटर योजना

Published

on



*कलेक्टर द्वारा समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली गयी*

*शासकीय भवनों में लागू होगी प्रीपेड स्मार्ट मीटर योजना*

           झाबुआ, 11 अगस्त 2025। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा आज कलेक्टर सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली गयी।
          बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज लंबित शिकायतों की विभागवार अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी। कलेक्टर ने गत माह की रैंकिंग में डी श्रेणी में आने पर जनजातीय कार्य विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग को नोटिस दिये जाने के निर्देश दिये। साथ ही लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में शिकायत निराकरण ना होने पर सीएमएचओ से सभी बीएमओ के द्वारा किये गये शिकायत निराकरण से अवगत कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने 1000 से अधिक दिवस तक लंबित 6 शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक निराकृत करें। साथ ही कलेक्टर ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिये।
           इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने समग्र ई-केवायसी की समीक्षा के तहत रामा और राणापुर जनपद को समग्र ई-केवायसी में प्रगति लाने के निर्देश दिये। खाद्य विभाग की ई-केवायसी के लिए सूक्ष्मता से मॉनीटरिंग किये जाने एवं डोर टू डोर सर्वे किये जाने के निर्देश दिये।
            ईई एमपीईबी द्वारा सभी विभागों को अवगत कराया गया कि शासकीय भवनों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर के संबंध में अग्रिम भूगतान किये जाने हेतु कार्यवाही पूर्ण कर ली जाये। कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को बकाया बिल जमा कर प्रीपेड स्मार्ट मीटर शासकीय भवनों में लगाये जाने के निर्देश दिये।
            इसके साथ ही कलेक्टर ने दस्तक अभियान एवं हर-घर तिरंगा अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्राथमिकता के आधार पर हर-घर तिरंगा अभियान का क्रियान्वयन किया जाए। सभी सीईओ जनपद एवं सीएमओ को व्यवस्थित क्रियान्वयन के निर्देश दिये। साथ ही अभियान में स्वच्छता हेतु विभिन्न गतिविधियाँ एवं नवाचार किये जाए।
           इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्रसिंह चौहान, सहायक कलेक्टर श्री आशीष कुमार, संयुक्त कलेक्टर श्री अक्षय सिंह मरकाम, एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!