Connect with us

अपना MP

रि-पब्लिक भारत के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी के समर्थन में राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने महाराष्ट्र सरकार का जलाया पुतला, उद्धव सरकार हाय-हाय के लगाए नारे

Published

on

झाबुआ। देष के प्रसिद्ध न्यूज चैनल रि-पब्लिक भारत के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी के साथ पिछले दिनांे महाराष्ट्र सरकार के निर्देष पर मुंबई पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार कर उन्हें गिरफतार करने के विरोध में राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने महाराष्ट्र सरकार हाय-हाय के नारे लगाते हुए शहर के मध्य राजवाड़ा पर सरकार का पुतला दहन किया।
उक्त आयोजन संगठन के प्रदेश प्रचार प्रमुख विरेन्द्रसिंह चैहान के नेतृत्व में इंदौर संभाग प्रभारी अमित माली, जिला प्रभारी मंगल देवड़ा, झाबुआ नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह सोलंकी, नगर मंत्री गौरव सांवरिया, षिवा ब्रजवासी, महेष चैहान, अमित सिसौदिया, लोकेन्द्र कहार, आरेख शर्मा, सुनिल पंवार आदि ने किया। देर शाम उक्त सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता राजवाड़ा पर एकत्रित हुए और वरिष्ठ पत्रकार अर्नब गोस्वामी के समर्थन में जो समय-समय पर अपने न्यूज चैनल के माध्यम से देष के जटिल और गंभीर मुद्दों को उठाकर पीड़ित एवं शोषित पक्ष को न्याय दिलवाने के बखूबी प्रयास करते है, उनका समर्थन करते हुए महाराष्ट्र सरकार एवं मुंबई पुलिस द्वारा उन पर अत्याचार करने के विरोध में पुतला जलाया।
पत्रकारों की स्वतंत्रता का अधिकार ना छीने
इस दौरान राष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रदेष प्रचार प्रमुख विरेन्द्रसिंह चैहान ने महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी स्वरूप कहा कि वह पत्रकारों की स्वतंत्रता के अधिकार को ना छीने और उनकी आवाज को दबाने के प्रयास ना किए जाए। पूरे देष की जनता अर्नब गोस्वामी के साथ है। वह अपने चैनल में ‘‘पूछता है भारत’’ के माध्यम से बेबाकी से हर मुद्दो को उठाते है। उन पर अत्याचार या प्रताड़ता को राष्ट्रीय हिन्दू सेना भी बर्दाष्त नहीं करेगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 hour ago

हब के सप्ताह 14 अन्तर्गत् ’’स्वागतम् लक्ष्मी कार्यक्रम’’ को राज्य स्तर से मिली सराहना****आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया

झाबुआ1 hour ago

कांग्रेस ने हमेशा भ्रमित ही किया:- डॉ.चिंतामणि मालवीय भाजपा हर वर्ष वर्ग की हितैषी:- प्रदीप उपाध्याय राहुल गांधी के आरक्षण विरोधी बयान पर भाजपा अजा मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

झाबुआ1 hour ago

सीएम हेल्पलाइन में अधिकाधिक शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक किया जाए कलेक्टर श्री बाथम ने समय सीमा पत्र की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

अलीराजपुर3 hours ago

अलीराजपुर – कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर ने ली बैठक , सीएम राईज स्कूल का कार्य तक समय सीमा में पूर्ण न होने पर संबंधित निर्माण एजेंसी पर वित्तीय जुर्माना एवं कार्य मे लापरवाही करने पर कार्यवाही की दी चेतावनी ।

झाबुआ4 hours ago

वस्तुतः इच्छाओं का निरोध करना ही तप है – अणुवत्स संयतमुनिजी

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!