Connect with us

झाबुआ

हाथीपावा पर स्वदेशी वस्तुओ के दैनिक जीवन में उपयोग हेतु संकल्प व शपथ के साथ मना राष्ट्रीय पर्व

Published

on

झाबुआ – प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी 15 अगस्त को हाथीपावा पर 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया । बड़ी संख्या में राष्ट्र प्रेमी लोगों ने सहभागिता की ।‌ सर्वप्रथम सुबह 7:30 बजे कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हाथीपावा महिला मंडल द्वारा ध्वजारोहण किया गया । राष्ट्रगान का संगान  पश्चात रविंद्र सिसोदिया द्वारा आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य को लेकर समस्त महिला पुरुष एवं बच्चों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग की शपथ दिलाई गई ।  ध्वजारोहण ग्रुप के सहयोग से जनरेटर के माध्यम से किया गया ।  उदेश्य पेड़ों की कटाई को रोकना,  जो हाथीपावा पर लहरा रहे हैं थ्री फेस कनेक्शन के लिए करंट सप्लाई में तारों को छु रहे पेड़ों की कटाई अक्सर की जाती थी इस बार ग्रुप के सदस्यों ने संकल्प लिया था पेड़ों की कटाई रुकवाना है जनरेटर से ध्वजारोहण करना है


रंगारंग कार्यक्रम के चलते ग्रुप के सदस्य शैलेंद्र राठौर का जन्म दिवस भी कार्यक्रम में पधारे सभी सदस्यों के बीच धूमधाम से मनाया गया।
महिला पुरुष बच्चों ने तिरंगा लहराते हुए कई संस्मरणीय फोटो अपने कमरे में कैद किये । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कालापीपल पंचायत के ग्रामीण पुरुष महिला और बच्चों की उपस्थिति के साथ-साथ बड़ी संख्या में शहर के प्रभात फेरी दल के महिला, पुरुष व बच्चे बच्चियों एवं नगर के गणमान्य नागरिक ,पर्यावरण प्रेमी, राष्ट्र प्रेमी वरिष्ठ अतिथि, मित्र मंडल एवं हाथी पावा मॉर्निंग ग्रुप के सपरिवार सदस्य इस भव्य आयोजन में उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन नीरज  राठौर द्वारा किया गया ‌एवं शपथ रविंद्र सिसोदिया द्वारा दिलाई गई ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!