Connect with us

अलीराजपुर


आलीराजपुर : रिश्वतखोरी पर लोकायुक्त का बड़ा शिकंजा

कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Published

on

आलीराजपुर : रिश्वतखोरी पर लोकायुक्त का बड़ा शिकंजा

कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

आलीराजपुर। भ्रष्टाचार पर नकेल कसते हुए इंदौर लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को अलीराजपुर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रामा अवास्या को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के सख्त निर्देश पर की गई।

कैसे हुआ खुलासा?

ग्राम बरझर (भाभरा) निवासी कमलेश संगाडिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी श्रीमती कमिला संगाडिया ग्राम शामलाकुण्ड में शासकीय उचित मूल्य की दुकान (कोड 4906022) संचालित करती हैं।
20 अगस्त 2025 को अधिकारी रामा अवास्या दुकान का पंचनामा बनाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की।

लोकायुक्त की कार्रवाई

शिकायत की जांच एसपी (विपुस्था) लोकायुक्त इंदौर राजेश सहाय के मार्गदर्शन में की गई। आरोप सही पाए जाने पर 24 सितम्बर को ट्रैप दल गठित किया गया।
टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और मंगलवार को रामा अवास्या को 50 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

मामला दर्ज

आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ट्रैप दल में शामिल अधिकारी

कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया

कार्यवाहक प्रआर विवेक मिश्रा

आरक्षक विजय कुमार

कमलेश परिहार

अनिल परमार

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!