Connect with us

झाबुआ

सी.एम.हेल्पलाईन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु प्रशिक्षण का आयोजन 25, 26 एवं 27 अगस्त को

Published

on





             झाबुआ, 22 अगस्त 2025। सी.एम. हेल्पलाईन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं उनके निराकरण की समीक्षा में पाया गया है कि जिले में शिकायतें लंबित प्रदर्शित होकर कुछ शिकायतें नॉन अटेंडेट लंबित एवं निम्न गुणवत्ता से बंद होना पाया गया। साथ ही वर्तमान में अधिकांश पदों पर नवीन अधिकारी पदस्थ हुए है, जिससे संबंधित अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण में कठिनाई हो रही है।
             इस हेतु कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार जिले में पदस्थ समस्त जिला प्रमुख, लेवल-2 एवं लेवल-1 अधिकारियों के प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम 25, 26 एवं 27 अगस्त 2025 को दोपहर 03:00 बजे से ई-दक्ष केन्द्र कलेक्टर कार्यालय झाबुआ में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण जिला लोक सेवा प्रबंधक श्री संत कुमार चौबे द्वारा दिया जाएगा।
प्रशिक्षण में समस्त अधिकारी एवं ब्लॉक लेवल अधिकारी अपने एक सहायक के साथ निर्धारित तीनों तिथियों में से किसी भी एक तिथि एवं समय पर प्रशिक्षण में शामिल हो सकते ।
क्रमांक 98/992

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!