Connect with us

झाबुआ

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत तिरुपति बालाजी के दर्शन हेतु रवाना दल उत्साहपूर्वक कर रहा है यात्रा

Published

on





         झाबुआ, 29 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत झाबुआ जिले के 200 वरिष्ठ नागरिक 28 अगस्त को पावन तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन के लिए मेघनगर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन द्वारा रवाना हुए। यात्रा का शुभारंभ कल विधिवत रूप से किया गया था।
          यात्रा के दौरान तीर्थयात्री भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर भजन-कीर्तन करते हुए आनंदपूर्वक यात्रा कर रहे हैं। यात्रियों में इस धार्मिक यात्रा को लेकर विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखा गया।
            जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। दल द्वारा समय-समय पर यात्रियों से संवाद कर उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है तथा संपूर्ण यात्रा के दौरान व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है।
            यह योजना राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर प्रदान करने हेतु संचालित की जा रही है, जिससे उन्हें आध्यात्मिक शांति और सामाजिक सम्मान प्राप्त हो सके।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!